Korba: तीरंदाजी को बढ़ावा दे रही एनटीपीसी कोरबा, प्रशिक्षण में शामिल हो रहे छात्र-छात्राएं

177

कोरबा (Korba): तीरंदाजी में भारत धीरे-धीरे पावर हाउस के रूप में उभर रहा है। हमारे देश की कई आदिम जनजातियाँ जैसे:- पहाड़ी कोरबा और डेही कोरवा कोरबा जिले के सुदूर जंगलों में निवास करती हैं, जिनकी तीरंदाजी एक पारंपरिक खेल है। इसलिए एनटीपीसी कोरबा प्रबंधन ने तीरंदाजी को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है।

एनटीपीसी ने कोरबा जिले के 04 स्थानों क्रमशः ग्राम देवपहरी, अजगरबहार, गढ़-उपरोड़ा एवं सोनपुरी में तीरंदाजी प्रतिभा खोज शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज भरत यादव द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है।

5 महीने का दिया जा रहा प्रशिक्षण

उपरोक्त चारों स्थानों पर सफल प्रशिक्षण के बाद जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देवपहरी स्थित आवासीय तीरंदाजी शिविर में कुशल एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तराशने का कार्य किया जा रहा है, ताकि वे भविष्य में बेहतर तीरंदाज बन सकें। इसमें शारीरिक क्षमता निर्माण के लिए व्यायाम, तीरंदाजी प्रशिक्षण आदि का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 05 माह के लिए आयोजित किया गया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों एनटीपीसी कोरबा सीएसआर के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर बैडमिंटन में हर्षित ठाकुर और महिला फुटबॉल में किरण पिस्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोरबा का नाम रोशन कर रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)