Friday, March 14, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डअब फिल्म ‘धाकड़’ के लिए सामने आया दिव्या दत्ता का लुक पोस्टर

अब फिल्म ‘धाकड़’ के लिए सामने आया दिव्या दत्ता का लुक पोस्टर

मुबंईः फिल्म ‘धाकड़’ से अर्जुन रामपाल का पहला लुक पोस्टर जारी करने के बाद मेकर्स ने बुधवार को अभिनेत्री दिव्या दत्ता का भी लुक पोस्टर जारी कर दिया हैं। एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धाकड़’ में कंगना रनौत लीड रोल में हैं और फिल्म में वह एजेंट अग्नि की भूमिका में नजर आएंगी।

वहीं इस फिल्म में अर्जुन रामपाल खूंखार विलेन रुद्रवीर का किरदार निभाते नजर आएंगे। अब फिल्म के एक अन्य अहम किरदार दिव्या दत्ता के लुक पर से पर्दा उठाते हुए उनका पहला लुक पोस्टर जारी किया है। फिल्म के इस पोस्टर में दिव्या को रोहिणी के किरदार में दिखाया गया है। फिल्म के इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दिव्या दत्ता ने लिखा-वह खतरनाक लग रही है, लेकिन यह बयान नहीं किया जा सकता कि उसमें कितनी बड़ी शैतान है। प्रस्तुत है मेरा लुक फिल्म धाकड़ से रोहिणी के किरदार में। आ रही है 1 अक्टूबर 2021 को सिनेमाघरों में!

यह भी पढ़ें-मंत्रिमंडल विस्तार से भाजपा, जदयू करेंगी सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश!

फिल्म के इस लुक पोस्टर में वाकई दिव्या का लुक काफी खतरनाक लग रहा हैं। उन्होंने साड़ी पहनी हुई है, जो कि एक पैर में घुटनों तक चढ़ी हुई है। वह खुले बालों में है और उनके हाथों एवं पैरों में महावर लगा हुआ है और उनके हाथों की उंगलियों के बीच सुलगती हुई सिगरेट नजर आ रही है, जो उनके लुक को और भी निडर बना रही हैं। सोशल मीडिया पर दिव्या दत्ता का यह लुक काफी पसंद किया जा रहा हैं। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन रजनीश घई कर रहे हैं और निर्माता सोहेल मकलई हैं। यह फिल्म इसी साल 1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें