Featured क्राइम

शर्मसार ! फिर सामने आई निर्भया जैसी घटना, गैंगरेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड

भोपालः मध्य प्रदेश के सीधी जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 4 आरोपियों ने एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसके साथ दिल्ली की निर्भया के साथ हुए गैंगरेप की तर्ज पर वारदात को अंजाम दिया गया है। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चारो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला के पति की लगभग चार साल पहले ही मौत हो चुकी है। वो अपने दो नाबालिग बच्चों और अपनी बहन के साथ एक झोपड़ी में रहती थी। महिला वहीं एक छोटी सी दुकान चलाती थी।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात आरोपी उसके घर आए और पानी मांगा। जब महिला ने पानी देने से मना कर दिया तो वे झोपड़ी में घुस गए और बारी-बारी से बलात्कार किया। दरिंदे इस पर भी नहीं माने और फरार होने के पहले उन्होंने पीड़िता के निजी अंगों में लोहे की रॉड डाल दी। लपीड़िता को बेहोशी की हालत में बेहतर इलाज के लिए तुरंत रीवा के संजय गांधी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

पुलिस ने धारा 376, 324, 542, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। इस घटना को जिन आरोपियों ने अंजाम दिया है उनकी पहचान लल्लू कोल, भाईलाल पटेल और 2 अन्य लोगों के रूप में हुई है। मामले की जांच सर्वोच्च प्राथमिकता पर की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः-बाल कलाकार के तौर पर फातिमा ने किया था बॉलीवुड में डेब्यू, इस फिल्म से मिली कामयाबी

सीधी में विधवा महिला के साथ गैंगरेप मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। गृहमंत्री ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलेगा। आरोपितों को सख्त सजा दी जाएगी। आरोपितों ने दरिंदगी दिखाते हुए विधवा महिला के साथ गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट में सरिया डाला था।