Featured मनोरंजन

Nick Jonas ने Priyanka के साथ शादी की रस्मों को किया याद, ‘वरमाला’ के बारे में कही ये बात

priyanka-nick मुंबईः बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में निक जोनास के साथ विवाह किया था। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को एक आदर्श कपल भी माना जाता है। एक इंटरव्यू के दौरान निक जोनास ने अपनी शादी की यादों को ताजा किया। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा से शादी के दौरान विशेष, लेकिन कुछ कठिन क्षणों के बारे में खुलकर बात की। वहीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस की जमकर तारीफ की। निक जोनास ने कहा कि पारंपरिक भारतीय तरीके से होने वाली शादी के रस्मों से अनजान थे।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

पीपुल मैगजीन से बात करते हुए निक ने कहा, ’भारतीय शादियों में एक ऐसा पल होता है, जहां दूल्हा और दुल्हन को उनके परिवार के सदस्य कंधों पर ले जाते हैं और एक तरह का खेल खेला जाता है, जहां दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहनाते हैं। निक ने आगे कहा, “वे एक-दूसरे को पहले माला पहनाने की कोशिश करते हैं। यह मुश्किल है, खासकर तब जब आपके पास मेरी प्रियंका जैसी प्रतिस्पर्धी कोई हो। जो भी उन्हें पहले माला पहनाता है, वह सबसे सफल माना जाता है। वहीं ज्यादा हावी होता है। हालाँकि, भारतीय शादियों से अपरिचित होने के कारण यह उनके लिए थोड़ा अजीब था।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें यह समारोह बहुत पसंद आया क्योंकि यह अलग और सुंदर था। निक ने कहा कि यह परिवारों के लिए एक-दूसरे से जुड़ने का एक शानदार तरीका है। यह परिवार के सदस्यों के लिए गर्व की बात है और यह मजेदार है। लेकिन यह वास्तव में दिल को छू लेने वाला भी है। इस बीच, प्रियंका चोपड़ा ने उम्र के अंतर और अलग-अलग पृष्ठभूमि के कारण अपनी असुरक्षाओं को दूर करने में मदद करने के लिए निक जोनास की प्रशंसा की।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

ये भी पढ़ें..Gadar 2: सनी देओल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया... प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह अपनी उम्र से कहीं ज्यादा बुद्धिमान हैं। मुझे हमेशा उनसे कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। जब मैं भूल जाती हूं या जब मैं असुरक्षित होती हूं, तो वह मुझे अपनी वैल्यूज याद दिलाते हैं। निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा दोनों ने अपनी शादी के बाद से बड़ी सफलता हासिल की है। उन्हें सोशल मीडिया पर सबसे अच्छे सेलिब्रिटी जोड़ों में से एक कहा जाता है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)