Featured दिल्ली क्राइम

भेष बदलकर घूम रहा था 25 लाख का इनामी PLFI सरगना, NIA ने नेपाल से किया गिरफ्तार

naxali-dinesh-gope रांचीः दिल्ली की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) और झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। NIA और झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया ( PLFI) के सरगना दिनेश गोप को नेपाल से गिरफ्तार किया गया है। उसे दिल्ली लाया जा रहा है। वह सरदार के भेष में नेपाल में घूम रहा था। झारखंड सरकार ने उस पर 25 लाख का इनाम घोषित किया है। मिली जानकारी के मुताबिक सुप्रीमो दिनेश गोप के कई करीबियों के पकड़े जाने के बाद पुलिस को उसके बारे में पता चला। एनआईए की एक विशेष टीम ने झारखंड पुलिस के साथ मिलकर शनिवार देर शाम उसे गिरफ्तार कर लिया।

30 जनवरी NIA ने दोनों पत्नियों को किया था गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार झारखंड पुलिस के साथ-साथ एनआईए खूंटी के कर्रा थाना क्षेत्र स्थित लापा मोरहतोली निवासी दिनेश गोप की तलाश कर रही थी. उसके खिलाफ ठेकेदारों, कारोबारियों को डरा धमका कर वसूली और उगाही समेत कई आरोप हैं और लेवी के पैसे को अपने साथियों के जरिए निवेश किया। टेरर फंडिंग मामले की जांच कर रही एनआईए ने पिछले साल 30 जनवरी 2022 को दिनेश गोप की दोनों पत्नियों हीरा देवी और शकुंतला कुमारी को गिरफ्तार किया था। इन दोनों पर लेवी-जबरन वसूली का पैसा शेल कंपनियों में लगाने के आरोप की पुष्टि हो गई है। ये भी पढ़ें..जंतर-मंतर पर आज फिर होगी खाप पंचायत, पहलवानों ने बड़ी जंग के लिए भरी हुंकार इससे पहले 10 नवंबर 2016 को पुलिस ने रांची के बेड़ो में दिनेश गोप के पास से 25 लाख 38 हजार रुपये जब्त किए थे, जबकि एनआईए ने दिनेश गोप के सहयोगियों से 42.79 लाख रुपये और करीब 70 लाख रुपये की अन्य चल-अचल संपत्ति जब्त की थी। एनआईए की अब तक की जांच में दिनेश गोप के परिजनों और दोनों पत्नियों के माध्यम से दो दर्जन से अधिक बैंकों में ढाई करोड़ रुपये के निवेश की भी जानकारी मिली है।

पुलिस के साथ हुई कई मुठभेड़ 

बताया जाता है कि झारखंड पुलिस ने पिछले एक साल में पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के दस्ते के साथ आधा दर्जन से अधिक मुठभेड़ की, लेकिन दिनेश गोप हर बार बाल-बाल बच गए। मोस्ट वांटेड दिनेश गोप का गांव रांची से 35 किलोमीटर दूर खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लप्पा मोहराटोली में है। वह लंबे समय से पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)