Featured आस्था

New Year 2024 Puja: बहुत खास है नए साल का पहला दिन, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

New Year 2024 Puja: साल 2023 खत्म होने वाला है और हम सब 2024 का स्वागत करने वाले है। साल का पहला दिन बहुत खास माना जाता है। साल के पहले दिन लोग अपने अपने आराध्य की पूजा करके अपने इस दिन की शुरूआत करे हैं, जिससे उनका पूर साल शुभ हो। वहीं पंचांग के अनुसार साल 2024 का आरंग अत्यंत शुभ बताया जा रहा है। पहले दिन तिथि, नक्षत्रों का विशेष संयोग साधक को दुख, संकट, दरिद्रता से दूर रखेगा। बस इस दिन कुछ नियमों का पालन करना होगा। धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो नए साल के पहले दिन पूजा और खरीदारी का शुभ मुहूर्त जानें सिर्फ यहां। Astro Tips: कारोबार में पाना चाहते हैं तरक्की तो बुधवार के दिन करें ये उपाय, तुरंत मिलेगा फायदा

1 जनवरी 2024

पंचांग के अनुसार, 1 जनवरी 2024 को पंचमी तिथि, पौष माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 31 दिसंबर 2023 को सुबह 11 बजकर 55 मिनट से प्रारंभ हो रही है। पंचमी तिथि का समापन 1 जनवरी 2024 को दोपहर 02 बजकर 28 मिनट पर होगा। इसके पश्चात षष्ठी तिथि लगेगी। नए साल का प्रारंभ सोमवार से हो रहा है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित हैं ऐसे में इस दिन भगवान शिव की पूजा करें और इस दिन कुछ खास जीचों की खरीददारी शुभ होती है।

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 5.25 से सुबह 6.19 अभिजित मुहूर्त- अपराह्न 12.4 से दोपहर 12.45 विजय मुहूर्त- अपराह्न 2.8 से दोपहर 2.49 गोधूलि मुहूर्त- संध्या 5.32 से शाम 6.00 निशिता मुहूर्त- रात्रि 11.57 से प्रात: 12.52, 2 जनवरी शादी के बाद भी नहीं बदलती है ये 5 चीजें, जानें और रहें बेफिक्र

शुभ योग

आयुष्मान योग- 1 जनवरी 2024, प्रात: 03.31 - 2 जनवरी 2024, सुबह 04.36 गजकेसरी योग- मेष राश में गुरु-चंद्रमा की युति गजकेसरी योग बनेगा। लक्षमी नारायण योग- शुक्र-बुध इस दिन वृश्चिक राशि में विराजमान होंगे, इससे ये योग बनता है। आदित्य मंगल योग- सूर्य-मंगल इस दिन धनु राशि में एक साथ होंगे। जिससे ये योग बनेगा

साल 2024 के पहले दिन क्या करें

1 जनवरी 2024 को सूर्योदय से पहले स्नान करें ओर इसके बाद सूर्य देव को जल चढ़ाए। ऐसा कहा जाता है कि सूर्य देव की पूजा करने से कार्य में सफलता मिलती है। आज का राशिफल: कन्‍या राशिवालों के जीवन की रुकावटें होंगी खत्‍म, चमकेगा बिजनेस इसके बाद मां लक्ष्मी के पद चिन्ह् घर के मुख्य द्वार पर बनाएं। शनिदेव की कृपा पाने के लिए इस दिन मेनगेट पर घोड़े की नाल लगाना शुभ होता है। इसके बाद भोलेनाथ का जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करें। नया साल सोमवार को है और ये दिन अभिषेक के लिए शुभ माना जाता है। इसके अलावा बेल के पत्तों पर अपनी बात कहते हुए शिवलिंग पर अर्पित कर दें। इससे शिव जी आपकी प्रार्थना जल्दी स्वीकार करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि, इस दिन मां पार्वती को लाल चुनरी ओढ़ाएं, इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है और वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है। नए साल के दिन सोमवार है तो इस दिन सफेद रंग की चीजें जैसे- चावल, सफेद वस्‍त्र, सफेद फूल, शक्कर, नारियल आदि का दान करें। इससे कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है और दोष समाप्त होते हैं। इसके बाद संध्या के समय दोबारा शिवजी की पूजा करें। नए साल पर घर में बेलपत्र का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)