Featured दिल्ली

भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 2,786 मामले दर्ज, 12 लोगों की हुई मौत

new-case-covid

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों में 2,786 कोविड के नए मामले सामने आए हैं और 12 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को ये जानकारी दी। मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,28,847 हो गई। वहीं, वर्तमान में कुल मामलों की 26,509 है।

वहीं, कोविड के 2,557 मरीज ठीक हुए हैं। इससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,40,65,963 पहुंच गई है। देश की रिकवरी दर 98.76 प्रतिशत है। इस बीच, दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.05 प्रतिशत है, जबकि देश में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 1.08 प्रतिशत है।

ये भी पढ़ें-हैदराबाद में आसमानी आफत, भारी बारिश ने कई इलाकों में...

देश भर में कुल 2,57,965 कोविड परीक्षण किए गए। गुरुवार सुबह तक, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 219.15 करोड़ से अधिक हो गया। 4.11 करोड़ से अधिक किशोरों को कोविड-19 की पहली डोज दी जा चुकी है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें