विशेष Featured

Neem Karoli Baba: नीम करौली बाबा...एक रहस्मयी संत, रोज करें इस मंत्र का जाप, घर बैठे पूरी होगी हर मुराद !

Neem Karoli Baba: चमत्कारी संत नीम करौली बाबा भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध हैं। बाबा एक हिंदू गुरु थे और वह भगवान हनुमान के बहुत बड़े भक्त थे। नीम करौली बाबा के भक्तों में कई बड़ी हस्तियां शामिल हैं। इसके अलावा कई विदेशी भी बाबा के परम भक्त हैं। बाबा नीम करौली 20वीं सदी के महान संतों में से एक थे, जिनके दर्शन के लिए बड़ी-बड़ी हस्तियां भी तरसती थीं। नीम करौली बाबा के भक्तों की सूची में ट्विटर (अब एक्स) के मलिक एलन मस्क,एप्पल कंपनी के फाउंडर स्टीव जॉब्स, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जैसी तमाम हस्तियों के नाम भी शामिल है। दूर-दूर से श्रद्धालु बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए उत्तराखंड के नैनीताल स्थित कैंची धाम आश्रम में आते थे। कैंची धाम नैनीताल से लगभग 65 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

नीम करौली बाबा की जीवन यात्रा

नीम करौली बाबा का जन्म 1900 के आसपास उत्तर प्रदेश के अकबरपुर में हुआ था। उनके पिता का नाम दुर्गा प्रसाद था। नीम करोली बाबा का असली नाम लक्ष्मीनारायण शर्मा था। इसके अलावा लोग उन्हें नीम करौली बाबा (Neem Karoli Baba), लक्ष्मण दास, हांडी वाले बाबा, तिकोनिया वाले बाबा जैसे तमाम नामों से जानते थे। बाबा की प्रारंभिक शिक्षा किरहिनम गांव से हुई और उन्होंने 17 साल की उम्र में ज्ञान प्राप्त किया। उनकी की शादी 11 साल की छोटी उम्र में ही हो गई थी। Neem-Karoli-Baba-Kainchi-Dham लेकिन शादी के बाद बाबा ने अपना घर छोड़ दिया और गुजरात के एक वैष्णव मठ में दीक्षा लेकर साधना करने लगे। इस दौरान बाबा ने कई स्थानों का भ्रमण किया।लेकिन एक बार फिर उन्हें पारिवारिक जीवन में लौटना पड़ा। जिसके बाद बाबा को दो बेटे और एक बेटी की प्राप्ति हुई। लेकिन 1958 में बाबा ने फिर अपना घर छोड़ दिया और उत्तराखंड के कैंची धाम पहुंचे गए। इस आश्रम की स्थापना बाबा ने 1964 में की थी। यहां बाबा ने हनुमान मंदिर की स्थापना की थी। बता दें कि नीम करौली बाबा के आश्रम सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं।

हनुमान जी के बहुत बड़े भक्त थे बाबा नीम करौली

बाबा (Neem Karoli Baba) के अनुयायी उन्हें भगवान हनुमान जी का अवतार मानते थे। उनके जीवन से कई चमत्कार भी जुड़े हुए हैं। वह भगवान हनुमान के बहुत बड़े भक्त थे। उन्होंने हनुमान जी के कई मंदिर भी बनवाये। इतने महान होने के बावजूद बाबा खुद को एक साधारण व्यक्ति मानते थे और किसी भी भक्त को अपने पैर छूने की इजाजत नहीं देते थे। वो कहते थे कि अगर पैर छूना है तो हनुमान जी के पैर छूओ। भले ही नीम करोली बाबा आज जीवित नहीं हैं। लेकिन उनके भक्त श्रद्धापूर्वक उनका अनुसरण करते हैं। ये भी पढ़ें..अद्भुत है मथुरा का ये प्रेम मंदिर बाबा अपने अलौकिक स्वरूप में सदैव भक्तों के बीच विद्यमान रहते हैं। उन्होंने अपने जीवन काल में कई लोगों का मार्गदर्शन किया। बाबा नीम करौली ने अपने जीवन में कई ऐसे अनमोल विचार दिए हैं जिन्हें अगर जीवन में अपना लिया जाए तो व्यक्ति सफलता हासिल कर सकता है। neem-karoli-baba

नीम करौली बाबा की मृत्यु

बता दें कि बाबा ने 11 सितंबर, 1973 को वृंदावन में अपने शरीर का त्याग किया था। कहा जाता है कि नीम करौली बाबा आगरा से नैनीताल जा रहे थे। तभी रास्ते में अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें वृन्दावन स्टेशन पर ही उतरना पड़ा। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाबा ने तुलसी और गंगा जल का सेवन किया और 11 सितंबर 1973 को अपने प्राण त्याग दिए। वृन्दावन में नीम करोली बाबा का समाधि मंदिर है। बाबा नीब करौरी महाराज हमेशा कंबल ओड़ा करते थे।

नीम करौली बाबा के अनमोल विचार

सभी से प्रेम करना चाहिए। सबकी सेवा करनी चाहिए और सदैव सत्य बोलना चाहिए। इससे जीवन में खुशहाली बनी रहती है। जिस व्यक्ति का आचरण सौम्य होता है, उसका समाज में सम्मान होता है। जिसके पास भगवान का धन है वह भक्ति का धनी है। neem-karoli-baba-kainchi-dham भगवान को अपने दिल में उसी तरह रखना चाहिए जैसे आप अपने बैंक में पैसा रखते हैं। साथ ही धन का उपयोग दूसरों की मदद के लिए करना चाहिए। बाबा जी के अनुसार जो व्यक्ति धन खर्च करता है,उसी के पास धन बढ़ता है। सभी महिलाओं को अपनी मां के रूप में देखा जाना चाहिए। उनकी सेवा मां के समान करनी चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति का अहंकार नष्ट हो जाता है। मनुष्य को सदैव भगवान का स्मरण करना चाहिए। यदि आप ईश्वर को महसूस करना चाहते हैं तो आपको अपने मन से सभी सांसारिक चीजों को त्यागना होगा। मन को नियंत्रित करके ही आप ईश्वर का साक्षात्कार कर पाएंगे। भगवान को किसी विशेष रूप में देखने की कोशिश करने के बजाय उन्हें हर चीज में देखना चाहिए।

Neem Karoli Baba Mantra ( नीम करौली बाबा का मंत्र )

मैं हूँ बुद्धि मलीन अति, श्रद्धा भक्ति विहीन करू विनय कछु आपकी, होउ सब ही विधि दीन श्रद्धा के यह पुष्प कछु, चरणन धरि सम्हार कृपासिंधु गुरुदेव प्रभु, करि लीजे स्वीकार (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)