Navneet Sehgal Profile: पूर्व IAS अधिकारी नवनीत सहगल बने प्रसार भारती के चेयरमैन

24

Navneet Sehgal, नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी (IAS) नवनीत सहगल को प्रसार भारती का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी। सहगल का यह कार्यकाल 3 साल का होगा।

सूचना एवं प्रसारण मंत्री की ओर से शनिवार को जारी आदेश में कहा गया है कि चयन समिति के अध्यक्ष की अनुशंसा पर नवनीत कुमार सहगल को प्रसार भारती बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह पद पिछले चार साल से खाली पड़ा था। वह अब सूर्य प्रकाश का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल फरवरी 2020 में समाप्त हो गया।

बसपा-सपा और बीजेपी सरकार में रहा बड़ा रुतबा

बता दें कि 1988 बैच के IAS अधिकारी नवनीत सहगल का उत्तर प्रदेश बसपा-सपा हो या बीजेपी सभी सरकारों में उनका बड़ा रुतबा रहा है। नवनीत सहगल बसपा सरकार में मुख्यमंत्री मायावती के सचिव थे। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की सपा और भाजपा सरकार में भी अहम भूमिका निभाई। सहगल पास कई मुख्यमंत्रियों के साथ काम करने का अनुभव है। वह पिछले साल ही प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं। जिसके बाद अब उन्हें ये बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें..लोकसभा चुनाव के साथ चार राज्यों में विधानसभा चुनावों का भी ऐलान, पढ़ें पूरी खबर

सभी सरकारों के चहेते अफसर

नवनीत सहगल मूल रूप से फरीदकोट के रहने वाले हैं, उनके पिता हरियाणा में नौकरी करते थे, इसलिए उनकी प्रारंभिक शिक्षा अंबाला से हुई। वह शुरू से ही सिविल सर्विसेज में जाना चाहते थे। साल 2002 में सपा-बसपा गठबंधन सरकार के दौरान मायावती ने नवनीत सहगल को लखनऊ का डीएम बनाया था।

इसके बाद 2003 में मायावती की सरकार जाने के बाद भी वह सपा सरकार में अपने पद पर बने रहे। इसके बाद कई सरकार आई गईं लेकिन नवनीत सहगल पर इसका असर नहीं पड़ा। वह सभी सरकारों ( बसपा, सपा और बीजेपी ) के वो चहेते अफसर बने रहें।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)