प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

डॉ. संजय कुमार निषाद का बड़ा फैसला, भंग की पार्टी की राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी

sanjay-nishad लखनऊः निर्बल भारतीय शोषित हमारा आम दल (निषाद पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी है। उनके अचानक लिए गए इस फैसले के पीछे आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को माना जा रहा है। लखनऊ में चल रहे दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन में डॉ. संजय कुमार निषाद ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि यह फैसला लोकसभा चुनाव को देखते हुए लिया जा रहा है। जल्द ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। पार्टी ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि निषाद पार्टी का दो दिवसीय क्षेत्रीय अधिवेशन लखनऊ में चल रहा है। मंगलवार को शुरू हुए क्षेत्रीय अधिवेशन के पहले दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने पत्रकारों को आगामी लोकसभा चुनाव-2024 में गठबंधन के साथ आने की जानकारी दी। ये भी पढ़ें..GT vs CSK Qualifier 1: गुजरात टाइटन्स को हराकर चेन्नई ने... उन्होंने बीते दिनों नदियों के किनारे बसे मछुआरा समुदाय से जुड़ी उत्तर प्रदेश की 27 सीटों सहित 50 से अधिक लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का दावा किया था। बुधवार को राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी भंग करने का फैसला इसी की तैयारी बताया जा रहा है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)