मोदी सरकार की नीति, नीयत और निष्ठा का प्रतीक है नारी शक्ति वंदन कानून- स्वाती सिंह

0
3

Nari Shakti Vandan: नारी शक्ति वंदन कानून मोदी सरकार की नीति, नीयत और निष्ठा का प्रतीक है। यह कानून मातृशक्ति को रचनात्मक भूमिका प्रदान करेगा। यह नए भारत की नई लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता का उद्घोष है। प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन कानून लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने की भाजपा की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह बातें पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने कही।

मौका था राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विकास नगर में आयोजित विद्यार्थियों से संवाद कार्यक्रम का। स्वाती फाउंडेशन की ओर से देश के नवनिर्माण में आधी आबादी की सशक्त भूमिका सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लाए गए नारी शक्ति वंदन कानून और महिला स्वास्थ्य, स्वच्छता के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान और समर्थन मिल रहा है। जिसकी वे वास्तविक हकदार हैं। उन्होंने कहां कि महिलाओं को उज्ज्वला योजना के जरिए जहां धुएं से निजात दिलाई वहीं,  तीन तलाक की बेड़ियों को तोड़ने का अभूतपूर्व काम किया।

यह भी पढ़ें-BJP सांसद ने संसद में की ‘वर्शिप एक्ट’ को खत्म करने मांग, कही ये बात

छात्राओं को माहवारी के प्रति किया जागरूक

इस मौके पर छात्राओं को माहवारी को लेकर जागरूक भी किया गया। उन्हें समझाया कि पीरियड्स के दौरान शर्मिंदा होने जैसी कोई बात नहीं है। इसमें छिपाने जैसा कुछ नहीं है। इस दौरान लापरवाही बरतना सर्वाइकल कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है। बच्चियों को घर पर माता पिता और भाई से भी बात करने की अपील की।

इस दौरान स्वाती सिंह ने शुगर कॉस्मेटिक की सीईओ विनीता सिंह सहित आज के दौर की कामयाब महिलाओं का भी जिक्र करते हुए छात्राओं से उनके जैसी ऊंची उड़ान भरने के लिए हौसला और जज्बा रखने की बात कही। उन्होंने इंदिरा गांधी, गायत्री देवी, सुषमा स्वराज,  किरन बेदी, कल्पना चावला आदि का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संसद में अभी तक साढ़े सात हजार सांसदों में करीब 650 महिलाएं ही पहुंच पाई हैं।

सेनेटरी पैड किए गए वितरित

दुर्भाग्य से हमारा समाज और विशेष रूप से राजनीतिक दल स्वाभाविक रूप से पितृ सत्तात्मक व्यवस्था की ओर झुकते हैं। इसी सोच को बदलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधी आबादी के सशक्त हस्ताक्षर के रूप में नारी शक्ति वंदन कानून को लाने का काम किया है। कार्यक्रम के दौरान सेनेटरी पैड भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अमिता सिंह, अनु गंगवार, ममता निगम, दीपा साहू आदि महिला शिक्षक शामिल रहीं।

(रिपोर्ट-पंकज पाण्डेय, लखनऊ)

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)