Featured राजनीति

नड्डा बोले- हमने इंदिरा गांधी के खिलाफ लड़ाई जीती है, यह तो ममता ही हैं

कोलकाताः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर हमला बोलते हुए कहा कि हमने तो इंदिरा गांधी के खिलाफ लड़ाई जीती है। यह तो ममता ही हैं। हम बंगाल में 200 से अधिक सीटों पर जीतेंगे। जिस तरह का ममता जी ने भय का वातावरण बनया है लोगों ने उनको नमस्कार कहना तय कर लिया है। अब उनका तिरस्कार तय है। नड्डा ने गुरुवार शाम को पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए ममता जिस शब्दावली का प्रयोग कर रही हैं, वह शर्मनाक है। उन्हें मालूम नहीं सीएम पद की गरिमा क्या होती है। कैसा बंगाल बनाना चाहती हैं। रवींद्रनाथ टैगोर या ममता बनर्जी का बंगाल। दक्षिण 24 परगना में उनके काफिले पर हुए हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मऐसी हजार हरकतें हों, फिर भी हम जनता के बीच जाएंगे। 50 मोटरसाइकिल गायब कर दी गई। पीटा गया। हमारा एक-एक कार्यकर्ता लड़ने को तैयार है। बंगाल की भूमि ने क्रांतिकारियों को पैदा किया और पूरी ताकत से लड़ाई करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि

बंगाल का प्रशासन पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है । नड्डा ने कहा कि बंगाल रवींद्रनाथ टैगोर, ऋषि अरविंद, स्वामी विवेकानंद के विचारों से जीता है। उस बंगाल में ममता सरकार जिस तरह की राजनीतिक घटनाक्रम चला रही हैं वह प्रजातंत्र के लिए अत्यंत ही घातक है। यह असहिष्णुता का प्रतीक है। हमारे आठ कार्यकर्ता अस्पताल में हैं। भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता उनके के साथ हैं। उनके साथ हम खड़े रहेंगे। बुलेटप्रूफ गाड़ी के कारण मैं सुरक्षित रहा। कैलाश (विजयवर्गीय) जी का बायां हाथ फ्रैक्चर हुआ। मुकुल रॉय, अनुपम हाजरा सहित अन्य नेताओं की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। प्रशासन पूरी तरह से बिखर गया है। प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है। क्या यही रवींद्रनाथ या श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बंगाल है? जहां कोई विचारों का आदान-प्रदान नहीं।

उन्होंने कहा कि 1930 में आज के दिन गीतांजलि के लिए रवींद्रनाथ टैगोर को नोबल पुरस्कार मिला था। उसमें कहा गया था, जब सिर ऊंचा रहता है। विचारों से डरता नहीं है, तो वह उत्तम स्थिति होती है। आज सिर झुका है। बंगाल के लोगों के आंख आंसुओं से भरे हैं। आज मानवाधिकार दिवस है। मानवाधिकारों का जीती-जागती तस्वीर देखने को मिली है। इससे हम रूकने वाले नहीं है। ममता बनर्जी द्वारा हमले को नौटंकी करार देने पर नड्डा ने कहा कि यह ममता जी के विचार व सोच के बारे में बताती है। यह बंगाल की संस्कृति नहीं है। बंगाल की सुंदर भाषा, अच्छी संस्कृति महान संस्कृति, मृदु भाषा है। ममता जी पीएम के लिए जिस शब्दावली का प्रयोग करती हैं। दुख होता है। आज ममता जी बंगाल को इस नीचे स्तर पर ले गई हैं। चुनाव में लोग ममता जी को नमस्कार कहने वाले हैं। बीजेपी 200 से ज्यादा सीटें जीत कर आएगी।

नड्डा ने कहा कि हमलोग 130 कार्यकर्ताओं को खो चुके हैं। 100 का तर्पण मैं खुद किया था। सारे परिवार के सदस्य वहां उपस्थित थे। मैं परिवार के लोगों से मिला था। यह राजनीतिक हत्या थी। इसको बंगालवासी माफ नहीं करेंगे। भाजपा ऐसी सरकार बनाएगी, जिसमें सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास हो।

उन्होंने कहा कि यहां कटमनी, तोलाबाजी और लूट हो रही है। जिसे ममता बनर्जी जम के द्वारा डायरेक्टली संरक्षण दिया जा रहा है। अंतिम संस्कार के लिए भी कटमनी चल रहा है। मां माटी मानुष की जगह तानाशाही तुष्टिकरण और तोलाबाजी ने ले ली है।

नड्डा ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि में 10 करोड़ लोगों को 6000 रुपए दिए गए। बंगाल के 70 लाख किसान वंचित हैं। उनको यह पैसा नहीं मिल रहा है। ममता जी कहती है कि सीधे हमें दे दो। मोदी का कहना है कि सीधे किसान के एकाउंट में जाएगा। यह कटमनी का तरीका है।