नड्डा बोले- टीकाकरण अभियान राष्ट्र के इतिहास में महत्वपूर्ण दिन

0
58

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोरोना महामारी से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए टीकाकरण अभियान को राष्ट्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन बताया है।

नड्डा ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टीकाकरण अभियान की शुरूआत की है। राष्ट्र के इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कोरोना महामारी से निपटने के लिए देश का नेतृत्व कर रहे हैं, सभी को स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए वह काम कर रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हम इस समय अपना बेहतर योगदान देने वाले अपने डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य सेवा कर्मियों को सलाम करते हैं। वे इस सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के असली नायक हैं। यह टीका हमें कोरोना महामारी से बचाएगा लेकिन हमें मास्क, बार-बार हाथ धोने और शारीरिक दूरी बनाए रखने की जरूरत है।

यह भी पढ़ेंः-अभी मौसम में सुधार की संभावना नही, दिल्ली, लखनऊ, अमृतसर में छाया रहा घना कोहरा

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टीकाकरण अभियान का आज शुभारम्भ किया। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में 3 हजार स्थानों पर टीका लगाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई।