Saturday, October 19, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeअन्यक्राइमDeath of Krishnanagar girl: ऑडियो क्लिप की जांच में जुटी पुलिस, अभी...

Death of Krishnanagar girl: ऑडियो क्लिप की जांच में जुटी पुलिस, अभी तक नहीं सुलझी गुत्थी

Krishna Nagar 18 Year Girl: पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर की युवती की रहस्यमयी मौत के मामले में पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। सवाल यह है कि युवती ने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई? इस रहस्य को सुलझाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

युवती के फोन में मिली एक ऑडियो क्लिप की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस ऑडियो में आवाज युवती की है या नहीं। इसके साथ ही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जो इस मामले में निर्णायक साबित हो सकती है।

क्या है ऑडियो क्लिप?

युवती का शव मौके से आधा जला और आधा नग्न अवस्था में मिला। युवती की मां का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। उन्हें अपनी बेटी के प्रेमी पर भी शक है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, आरोपी के माता-पिता ने इन आरोपों को खारिज किया है।

इस बीच पुलिस को युवती के व्हाट्सएप स्टेटस पर एक ऑडियो क्लिप मिली, जिसमें एक महिला की आवाज कह रही है कि वह अपनी मौत के लिए खुद जिम्मेदार है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह आवाज युवती की है या नहीं।

लड़की का उधार दिए थे 40 हजार रुपए

फोरेंसिक टीम ने मौके से एक प्लास्टिक की बोतल भी बरामद की है, जिसमें केरोसिन होने का संदेह जताया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस उन लोगों की भी तलाश कर रही है, जिनसे लड़की ने मौत के वक्त बात की थी। लड़की के ब्वॉयफ्रेंड के फोन कॉल्स की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी युवक ने लड़की पर किसी तरह का दबाव तो नहीं बनाया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक ने लड़की को 40 हजार रुपये उधार दिए थे, जिसे वह वापस मांग रहा था।

क्या इसे लेकर लड़की पर दबाव बनाया जा रहा था, यह भी जांच का हिस्सा है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि लड़की और आरोपी दोनों ही सोशल मीडिया पर डिजिटल कंटेंट क्रिएटर थे और इसी माध्यम से उनकी मुलाकात एक साल पहले हुई थी। लड़की की मां का दावा है कि उनकी बेटी और आरोपी की मुलाकात चार महीने पहले हुई थी।

यह भी पढ़ेंः-Kolkata News: 15वें दिन भी जारी जूनियर डॉक्टरों की भूख हड़ताल, जोरदार रैली का किया जाएगा आयोजन

क्या था बेंगलुरु कनेक्शन?

लड़की एक बार अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिलने बेंगलुरु गई थी, जहां वह एक महीने तक रुकी थी। उसके बाद परिवार के दबाव के चलते उसे वापस आना पड़ा। इस दौरान लड़की ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि उसने आरोपी से शादी कर ली है। हालांकि, लड़की की मां और आरोपी के पिता ने इससे इनकार किया है। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें