Featured आस्था

Chanakya Niti: इन चार कार्यो को करने के बाद अवश्य करें स्नान, वरना होगा नुकसान

नई दिल्लीः आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन के संघर्ष से निकलने में पथ प्रदर्शक के रूप में कार्य करती है। यदि आप जीवन के किसी भी मोड़ पर कोई दुविधा में फंसे हों तो चाणक्य की नीतियां उन सभी परेशानियों से निकलने में आपकी मदद करती है। साथ ही आचार्य चाणक्य की नीतियों का पालन करने वाले व्यक्ति को सदैव सफलता हासिल होती है। आचार्य चाणक्य ने जीवन के गुण के साथ ही जीवनशैली के बारे में भी अपनी नीति शास्त्र में बताया है। नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य ने एक श्लोक के माध्यम से यह बताया है कि वह कौन से ऐसे चार कार्य हैं जिनके पश्चात व्यक्ति को अवश्य ही स्नान करना चाहिए।

तैलाभ्यङ्गे चिताधूमे मैथुने क्षौरकर्मणि।
तावद् भवति चाण्डालो यावत् स्नानं न चाचरेत्।।

आचार्य चाणक्य ने श्लोक में कहा है कि किसी भी व्यक्ति श्मशान घाट से वापस आने या चिता को अग्नि देने के बाद स्नान अवश्य ही करना चाहिए। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि श्मशान घाट पर नकारात्मक ऊर्जा विचरण करती हैं। जिसका असर व्यक्ति पर पड़ता है। साथ ही श्मशान घाट पर कई लाशें जल रहीं होती हैं। जिससे वहां के वातावरण में कई तरह के कीटाणु भी मौजूद रहते हैं। इसलिए श्मशान घाट से वापस आकर तुरंत घर में प्रवेश नहीं करना चाहिए। इसलिए वहां की नकारात्मकता और कीटाणुओं से बचने के लिए पहले स्नान जरूर करना चाहिए। इ

ये भी पढ़ें..यूपी की राजनीति में ‘गमछा’ का चलन हुआ पुराना, अब ‘टोपियों’...

सके साथ ही प्रेम प्रसंग के दौरान होने वाली क्रिया के पश्चात महिला व पुरूष को स्नान जरूर करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इस क्रिया के बाद शरीर की पवित्रता खत्म हो जाती है और इस दौरान महिला या पुरूष किसी भी धार्मिक स्थान या पूजा घर में प्रवेश नहीं कर सकता। इसलिए स्नान अवश्य ही कर लेना चाहिए। चाणक्य ने कहा है कि व्यक्ति को तेल से मालिश के बाद तुरंत स्नान करना चाहिए। तेल से मालिश करने के बाद शरीर के छिद्रों से मैल बाहर आ जाती है। ऐसे में मालिश के बाद तुरंत ही स्नान करना चाहिए। जिससे वह मैल साफ हो जाए। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को बाल कटवाने के बाद जरूर स्नान करना चाहिए। बाल कटवाने के बाद उसके टुकड़े शरीर में चिपक जाते हैं जोकि इस तरह से आसानी से नहीं निकलते और शरीर में चुभते हैं। इसलिए बाल कटवाने के बाद व्यक्ति को तुरंत स्नान कर लेना चाहिए।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…