Featured महाराष्ट्र क्राइम

Mumbai: क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, दाऊद इब्राहिम का करीबी रियाज भाटी गिरफ्तार

मुंबईः अंडर वर्ल्ड डान दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) का करीबी रियाज भाटी मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस (Mumbai Crime Branch) के हत्थे चढ़ गया । उसे एक कारोबारी से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में सोमवार देर रात गिरफ्तार किया गया है। पुलिस रियाज भाटी (Riyaz Bhati) को अंधेरी से गिरफ्तार कर क्राइम ब्रांच मुख्यालय ले गई है। गोरेगांव में दर्ज एक परमबीर सिंह और सचिव वाजे पर दर्ज एक मामले में रियाज भाटी भी सह आरोपी है।

ये भी पढ़ें..नवरात्रि के दूसरे दिन होती है मां ब्रह्मचारिणी की आराधना, जानें माता का स्वरूप व मंत्र

पुलिस के अनुसार रियाज भाटी मुंबई में दाऊद के इशारे पर यह सब करता है। छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम फ्रूट और रियाज भाटी ने अंधेरी के एक कारोबारी से महंगी कार रंगदारी के रूप में ली थी। इसके बाद उस कारोबारी से बार- बार पैसे भी लिए। अब रियाज भाटी उस कारोबारी से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। इस व्यापारी ने सलीम फ्रूट को भी गिरफ्तार करने की मांग की है।

रियाज के खिलाफ कई मामले दर्ज

बताया जा रहा है कि रियाज भाटी एक कुख्यात गैंगस्टर है जिसका सीधा सम्बध दाऊद इब्राहिम गिरोह से है। रियाज के खिलाफ वसूली से लेकर रंगदारी, जमीन हड़पना, धोखाधड़ी, जालसाजी समेते फायरिंग के कई मामले दर्ज हैं। रियाज ने अदालती आदेशों का उल्लंघन करते हुए साल 2015 और 2020 में फर्जी पासपोर्ट के जरिए देश से भागने की कोशिश की थी जिसे गिरफ्तार कर लिया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)