spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्ड‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना ने लड़कियों को लेकर दिया विवादित बयान, कहा-...

‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना ने लड़कियों को लेकर दिया विवादित बयान, कहा- इस तरह की निर्लज्ज..

मुंबईः ‘शक्तिमान’ फेम दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लड़कियों को लेकर काफी विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अभिनेता सोशल मीडिया पोस्ट पर टिप्पणियों के बारे में बात करते हैं, जिसमें एक यूजर भोले-भाले पुरुषों से बात करने की इच्छा व्यक्त करके या उन्हें अपने साथ यौन संबंध बनाने के लिए आमंत्रित करता है।

वे कहते हैं कि किसी को ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स के बहकावे में नहीं आना चाहिए जो किसी व्यक्ति को अपनी नग्न तस्वीरें भेजने के लिए राजी कर सकते हैं और फिर उसका इस्तेमाल पैसे के लिए ब्लैकमेल करने के लिए कर सकते हैं। वीडियो में दर्शकों को ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स से आकर्षित न होने की सलाह देते हुए मुकेश कहते हैं – अगर कोई भी लड़की किसी लड़के को कहे कि “मैं तुम्हारे साथ सेक्स करना चाहती हूं” तो वो लड़की, लड़की नहीं है, वो धंधा कर रही है क्योंकि इस तरह की निर्लज्ज बातें कोई सभ्य समाज की लड़की कभी नहीं कहेगी।

ये भी पढ़ें..प्रियंका गांधी दूसरी बार हुई कोरोना संक्रमित, राहुल की भी तबीयत…

इस वीडियो के वायरल होने का बाद से मुकेश लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मुकेश खन्ना सोशल मीडिया पर बड़ी ही बेबाकी के साथ अपनी बात रखने के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने गौ हत्या करने वालों पर जमकर भड़ास निकाली थी। यहां तक कि उन्होंने सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु तक घोषित करने की मांग भी की थी।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें