Thursday, February 20, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeमध्य प्रदेशMP Road Accident : अनियंत्रित होकर घर में घुसा ट्रक, हादसे में...

MP Road Accident : अनियंत्रित होकर घर में घुसा ट्रक, हादसे में एक युवक की मौत

MP Road Accident : सतना के रामपुर थाना क्षेत्र में रघुनाथपुर में गुरुवार दोपहर को एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित घर में जा घुसा। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अनियंत्रित होकर मकान में घुसा ट्रक     

जानकारी अनुसार छिबौरा-कोटर मार्ग पर गुरुवार दोपहर 3 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक एमपी 19 एचए 4187 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसा। हादसे में मकान में मौजूद आजाद सिंह (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ेंः- MahaKumbh भगदड़ की जांच करेगा न्यायिक आयोग, मृतकों के आश्रितों को मिलेगा 25 लाख का मुआवजा

MP Road Accident :  थाना प्रभारी ने दी मामले की जानकारी 

रामपुर बघेलान थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने बताया है कि, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अत्यधिक गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। जांच में पता चला है कि, ट्रक ललितपुर थाना ताला निवासी मोहित सिंह का है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें