मध्य प्रदेश Featured

MP: रोजा इफ्तार के बाद 100 से ज्यादा लोगों की बिगड़ी तबियत , अस्पताल में भर्ती

ramadan-iftar-party मंदसौरः मध्य प्रदेश के मंदसौर शहर के मुस्लिम बहुल गुदरी क्षेत्र में बुधवार शाम को आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी (iftar party) में शामिल हुए 100 से अधिक लोग बुधवार देर रात को बीमार हो गए। लगातार उल्टी-दस्त के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी की हालत ठीक बताई जा रही है और अधिकांश लोगों को गुरुवार सुबह अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को गुदरी मोहल्ले में एक रोजा इफ्तार पार्टी (iftar party) आयोजित की गई थी। पार्टी में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और मिठाई सहित अन्य खाद्य पदार्थों का लुत्फ उठाया। लेकिन इनमें से कई लोगों की तबीयत रात करीब 11.30 बजे के बाद बिगड़ने लगी. बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को उल्टी-दस्त होने लगे। रात करीब 12 बजे के बाद फूड पॉइजनिंग से पीड़ित मरीजों को जिला अस्पताल लाने का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। ये भी पढ़ें..RR vs LSG: लखनऊ के नवाबों ने भेदा राजस्थान का किला, अवेश खान ने रॉयल्स के जबड़े से छीनी जीत जानकारी के अनुसार गुदरी में 100 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चे उल्टी और दस्त से पीड़ित हैं. समय पर सुविधा मिलते ही इलाज शुरू कर दिया गया। गुरुवार तड़के 4:30 बजे तक लगभग सभी मरीज ठीक हो गए थे। चिकित्सकों का कहना है कि लोगों का स्वास्थ्य खराब मावे से बनी मिठाई खाने से बिगड़ा है, लेकिन अब सभी ठीक हैं।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)