Saturday, March 29, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeमध्य प्रदेशCM यादव का बड़ा ऐलान, चित्रकूट का होगा अयोध्या जैसा विकास

CM यादव का बड़ा ऐलान, चित्रकूट का होगा अयोध्या जैसा विकास

भोपालः सीएम (CM) मोहन यादव ने कहा कि चित्रकूट सहित राम वन पथ गमन मार्ग के सभी प्रमुख स्थलों का विकास किया जायेगा। इसके लिए पूरी कार्ययोजना तैयार कर चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित की जाएगी। इसमें बुनियादी ढांचे के विकास के कार्यों के साथ-साथ धार्मिक चेतना, आध्यात्मिक विकास और राम कथा से जुड़े आयाम भी शामिल होंगे।

प्रदेश सरकार चित्रकूट को अयोध्या की तर्ज पर विकसित करेगी। इसे भगवान श्री राम के जीवन से जुड़ा सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल बनाया जाएगा। राम वन पथ गमन के प्रमुख स्थलों को विद्वानों के परामर्श से विकसित किया जाएगा। सीएम यादव मंगलवार को चित्रकूट के ग्रामोदय विश्वविद्यालय सभागार में श्री रामचन्द्र पथ गमन ट्रस्ट की पहली बैठक को संबोधित कर रहे थे।

चित्रकूट में पर्यटन गतिविधियां जल्द संचालित करें

बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम यादव ने कहा कि चित्रकूट के दिवाली मेले और अमावस्या मेले में राम कथा और राम के जीवन से संबंधित प्रदर्शनियां और राम वन पथ गमन से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की जानी चाहिए। इनका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भगवान कामतानाथ के परिक्रमा पथ का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए। सतना कलेक्टर जिला पर्यटन संवर्धन परिषद को सक्रिय कर चित्रकूट में पर्यटन गतिविधियां संचालित करें।

ये भी पढ़ें..न्याय यात्रा में बोले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, हमारी प्रेरणा का स्रोत है राहुल का संघर्ष

अमावस्या मेले को पर्यटन कैलेंडर में शामिल किया जाएगा। राम वन पथ गमन से संबंधित निर्माण कार्यों में जन-चेतना को शामिल करें। राम वन पथ गमन के प्रमुख स्थलों पर सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। राम वन पथ गमन मार्ग पर मोटर साइकिल रैली जैसे आयोजन कर आम जनता को जोड़ें। बैठक में सीएम यादव ने प्रदेश के मंदिरों की पुस्तक का विमोचन किया।

155 प्रमुख मंदिरों की बदलेगी तस्वीर

इसमें 155 प्रमुख मंदिरों की तस्वीरें और 6800 राम मंदिरों की जानकारी है। बैठक में धर्मस्व एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने राम वन पथ गमन के लिए तैयार की गई कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में राम वन पथ गमन मार्ग 1450 किलोमीटर की दूरी तय करता है। इसमें 23 प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। जिसमें सतना, पन्ना, कटनी, अमरकंटक, शहडोल, उमरिया आदि जगहें शामिल हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें