Thursday, June 13, 2024
spot_img
Homeप्रदेशउत्तर प्रदेशन्याय यात्रा में बोले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, हमारी प्रेरणा का स्रोत है...

न्याय यात्रा में बोले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, हमारी प्रेरणा का स्रोत है राहुल का संघर्ष

लखनऊः उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में पूर्वांचल जोन की संगठनात्मक बैठक आज गोरखपुर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। जिसमें पूर्वांचल जोन के 12 जिलों के जिला अध्यक्ष, अधिकारियों और फ्रंटल विभागों के प्रमुखों ने भाग लिया। बैठक में मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के उत्तर प्रदेश चरण और आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सुझावों और रणनीतियों पर चर्चा की गई।

जन-जन तक पहुंचेगा संदेश

बैठक में प्रदेश प्रभारी, कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने बताया कि आज की बैठक पदाधिकारियों से सुझाव लेने के लिए बुलाई गई थी। बैठकों के अगले चरण में राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल सभी जिलों में बैठकें करेंगे। प्रभारी ने 23 तारीख तक सभी जिलों की बैठकें समाप्त करने का लक्ष्य भी रखा। इस अवसर पर अविनाश पांडे ने पदाधिकारियों को यह संदेश दिया कि आने वाले समय में उनकी मेहनत उत्तर प्रदेश और फलस्वरूप देश की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकती है, इसलिए लोकसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर देनी चाहिए। प्रभारी अविनाश पांडे ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। केंद्रीय नेतृत्व का संदेश है कि न्याय की लड़ाई को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए, इसके लिए पदाधिकारियों को 5 बिंदुवार कार्यक्रम दिए गए।

बैठक में मौजूद प्रदेश प्रवक्ता पुनीत पाठक ने बताया कि बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अन्याय और अत्याचार के खिलाफ खड़ी है और यही भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संदेश है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हर आस्था का सम्मान किया जाता है और बीजेपी को आस्था का राजनीतिकरण बंद करना चाहिए। उन्होंने कल अयोध्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अनोखे लाल के साथ हुई घटना पर बोलते हुए कहा कि बीजेपी ने पूरे प्रदेश में इसी तरह की अराजकता फैला रखी है और जिस तरह एक सामान्य कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार किया गया और झंडा फाड़ दिया गया, उसी तरह जनता देखेगी।

पूर्वांचल क्षेत्र की सबसे बड़ी भागीदारी

यह आने वाले चुनाव में है। बीजेपी को सत्ता से बाहर कर देंगे। कल हम जिला मुख्यालय पर गांधी प्रतिमा पर बैठेंगे और राम धुन गाकर सभी को सहमति देंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह से देश में न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं, वह पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। बैठक में मौजूद कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और आने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पूर्वांचल क्षेत्र की भागीदारी सबसे अधिक होगी।

इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रदीप निषाद, गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष हरिसेवक निषाद समेत 17 नेताओं ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। बैठक में सभी वरिष्ठ नेताओं, जिलाध्यक्षों और फ्रंटल विभागों के अध्यक्षों ने प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के सामने अपनी बात रखी।

यह भी पढ़ेंः-मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 706 जोड़ों की हुई शादी, ऊर्जा मंत्री ने कही ये बात

बैठक में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान, मो. मुकीम, कमल किशोर कमांडो, तेंद्र सिंह, पूर्व विधायक अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. मसूद, अफसर यू अहमद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, प्रदेश उपाध्यक्ष केशव, चांद यादव, आलोक प्रसाद, विश्वविजय सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, महासचिव संगठन अनिल यादव, प्रदेश प्रवक्ता पुनित पाठक, अनु पासवान, प्रदेश महासचिव अमरेंद्र मल, जयकरन वर्मा, अरशद खुर्शीद, अवधेश सिंह, मनोज गौतम, प्रदेश सचिव जैनेंद्र पांडे, सच्चिदानंद पांडे, अमर पासवान, मनोज यादव, कैलाश चौहान, मकसूद आलम, अनीस अहमद, संतोष कटाई, दिलीप निषाद, जिला अध्यक्ष निर्मला पासवान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें