Kamarita Sherpa World record: नेपाली पर्वतारोही कामारिता शेरपा (Nepalese mountaineer Kamarita Sherpa) ने रविवार सुबह 29वीं बार माउंट एवरेस्ट (mount everest) की चोटी पर चढ़कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। कामारिता ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए रविवार सुबह 7.55 बजे एवरेस्ट की चोटी पर चढ़कर नेपाल का झंडा फहराया। सेवन समिट ट्रेक्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एक बयान जारी कर कामारिता के एवरेस्ट शिखर पर पहुंचने की जानकारी दी गई।
एवरेस्ट पर चढ़ने का विश्व रिकॉर्ड
बता दें 54 वर्षीय कामारिता शेरपा (Kamarita Sherpa) ने 8848.86 मीटर ऊंचे माउंट एवरेस्ट पर 28 बार चढ़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। लेकिन इस बार उन्होंने फिर से माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। एवरेस्ट मैन के नाम से मशहूर शेरपा (Kamarita Sherpa) ने 29वीं बार एवरेस्ट पर चढ़ने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
शेरपा वसंत ऋतु के एवरेस्ट अभियान के हिस्से के रूप में एक सप्ताह पहले काठमांडू से निकले थे। वह 28 पर्वतारोहियों के एक समूह के साथ निकले थे। जिसका संचालन सेवन समिट ट्रेक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाता है।
यह भी पढ़ेंः-आसमान में दिखा अद्भुत खगोलीय नजारा, पृथ्वी ने चंद्रमा को किया रौशन
बहुत कम उम्र से कर रहे प्रयास
इससे पहले 28 बार एवरेस्ट फतह करने वाले कामारिता (Kamarita Sherpa) के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड था। पिछले साल एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ने के बाद उन्होंने इस साल फिर से सफल चढ़ाई का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 1970 में नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में जन्मे कामारिता बहुत कम उम्र से एवरेस्ट पर चढ़ रहे हैं। अब कामारिता शेरपा दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर 29 बार चढ़ने वाले दुनिया के एकमात्र व्यक्ति बन गए हैं।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)