‘दुआरे सरकार’ शिविरों से 6 करोड़ से अधिक लोगों को मिली परिसेवा, सीएम ममता का दावा

48

बीरभूम : राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को बीरभूम में प्रशासनिक बैठक के दौरान दावा किया कि राज्य में सरकार के शिविरों के माध्यम से अब तक कुल छह करोड़ 82 लाख लोगों की परिसेवा दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा जन्म इसी बीरभूम की धरती पर हुआ है। यह मिट्टी मुझसे बहुत परिचित है। यह लाल मिट्टी मेरी पसंदीदा मिट्टी है। बीरभूम के पास देने के लिए बहुत कुछ है। सतीपीठ से शुरू होने वाली कई बातें हैं। आज भी करीब एक हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। मयूराक्षी नदी पर बने पुल को ताराशंकर बनर्जी ब्रिज के नाम से जाना जाएगा। मैंने पुल का नाम नलहटी मां नलहटेश्वरी सेतु रखा है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बहुत काम हुआ है। हमने तारापीठ का सुधार किया है। हमने कंकलेश्वरी ताल भी विकसित किया है। बीरभूम जिले के 45 हजार लोगों को किसी न किसी तरह की सेवा प्रदान की जा रही है।

यह भी पढ़ें-Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक…

ममता बनर्जी ने कहा कि मैं कांदी मास्टर प्लान के बारे में केंद्र को लंबे समय से बोल-बोलकर थक चुकी हूं। यह मास्टर प्लान मुर्शिदाबाद और बीरभूम जिलों के लिए अच्छा रहेगा। आने वाले दिनों में आपको और भी बहुत कुछ मिलेगा। प्रदेश में दुआरे के सरकारी शिविरों में कुल छह करोड़ 82 लाख लोगों को सेवाएं दी जा चुकी हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)