प्रदेश Featured जम्मू कश्मीर टॉप न्यूज़

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर फहराया तिरंगा

rahul-gandhi-hoist-tiranga-lal-chowk

श्रीनगरः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अपने आखिरी पड़ाव पर है। तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 14 राज्यों से गुजरते हुए जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर पहुंच चुकी है। इस दौरान यात्रा 3970 किलोमीटर की दूरी तय की। भारत जोड़ो यात्रा आज (रविवार) को दोपहर 12 बजे लाल चौक पहुंच गई। जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा फहराया (hoist tiranga lal chowk)। इस दौरान राहुल गांधी के साथ बहन प्रियंका गांधी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें..Lucknow: घर के दरवाजे पर बुलाकर मां-बेटे पर फेंक दिया एसिड, हालत गंभीर

राहुल गांधी के लाल चौक में तिरंगा फहराने के दौरान भारी तादाद में पुलिस बल तैनात रही। इस दौरान पूरे इलाके को सील कर दिया गया था। इसके साथ ही आसपास की सभी दुकानें बंद करवा दी गईं थी। सुरक्षा-व्यवस्था को देखते हुए लाल चौक को अभेद किले में तब्दील कर दिया गया था। यहां आम नागरिकों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। इतना ही नहीं राहुल गांधी सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी से लाल चौक तक पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें..Office Tips: कलीग्स के साथ गुड रिलेशन को इन टिप्स को करें फाॅलो, करियर में नहीं आएगी बाधा

इससे पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत आज सुबह 11 बजे पंथा से हुई और यह यात्रा दोपहर 12 बजे श्रीनगर के लाल चौक पहुंची। इस दौरान राहुल गांधी के साथ बहन प्रियंका समेत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश, महबूबा मुफ्ती उमर अब्दुल्ला के शामिल होने की जानकारी है। इसके जम्मू कश्मीर कांग्रेस के तमाम नेता व कार्यक्रता मौजूद रहे।

https://twitter.com/bharatjodo/status/1619585652538093568?s=20&t=B53xbOGwnrszfshuyffCXQ

गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा का 30 जनवरी को समापन होगा। आज श्रीनगर के चेश्मा शाही रोड पर यात्रा रुकेगी और शाम 5:30 बजे राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। उल्लेखनीय है करीब तीन दशक पहले भाजपा नेता और पीएम नरेन्द्र मोदी ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया (hoist tiranga lal chowk) था। श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक एक जमाने में देशविरोधी गतिविधियों के लिए कुख्यात था लेकिन धीरे-धीरे वक्त बदलता गया। आज स्थिति ये है कि जिस लाल चौक के पास जिंदगी संगीनों के साये में घुटती थी वहां तिरंगा पूरी शान से लहरा रहा है। वैसे तो ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा फहराने की परम्परा काफी पुरानी है। जिसकी एक लम्बी दास्तां है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)