प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

फिरोजाबाद जिले की 5 विधानसभा सीटों पर 18 लाख से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट

फिरोजाबादः फिरोजाबाद जनपद की पांच विधानसभा सीटों के लिए इस बार 18 लाख, 47 हजार, 183 मतदाता आगामी 20 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना नया विधायक चुनेंगे। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार एक लाख 48 हजार नए मतदाताओं की संख्या जनपद के पांच विधानसभा सभा क्षेत्रों में बढ़ी है। जिला प्रशासन द्वारा प्रकाशित की गई मतदाता सूची के अनुसार इस बार 18 लाख 47 हजार 183 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपना विधायक चुनेंगे। इनमें से 9 लाख 91 हजार 708 पुरुष जबकि 8 लाख 55 हजार 363 महिला मतदाता है। इसके साथ ही अन्य 112 अन्य मतदाता है। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या पर नजर डाली जाये तो यह संख्या महज 16 लाख 99 हजार थी। यानी कि इस बार 1 लाख 48 हजार नए मतदाता बढ़े है। जबकि नवम्बर माह के के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत 41 हजार 51 नए मतदाता जुड़े है। नए मतदाताओं में युवाओं की संख्या 24 हजार 437 है। यह सभी मतदाता 18 से 19 साल के बीच के हैं जो पहली बार मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे। जिनमें खासा उत्साह है।

फिरोजाबाद सदर विधानसभा
इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 4 लाख 36 हजार 579 है। जिनमें 2 लाख 34 हजार 343 पुरुष जबकि 2 लाख 2 हजार 185 महिला मतदाता है। जवकि अन्य मतदाताओं की संख्या 51 है।

टूण्डला विधानसभा
इस विधानसभा में कुल मतदताओं की संख्या 03 लाख 71 हजार 610 है। जिनमें 01 लाख 99 हजार 352 पुरुष और 01 लाख 72 हजार 343 महिला मतदाता है। जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या 15 है।

जसराना विधानसभा
इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 03 लाख 63 हजार 550 है। इनमें से 01 लाख 95 हजार 22 पुरुष मतदाता और 01 लाख 68 हजार 511 महिला मतदाता है। जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या 17 है।

शिकोहाबाद विधानसभा
इस विधानसभा क्षेत्र कुल मतदाताओं की संख्या 03 लाख 19 हजार 681 है। इनमें से 01 लाख 72 हजार 170 पुरुष और 01 लाख 47 हजार 495 महिला मतदाता है। जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या 13 है।

यह भी पढ़ें-चार दिन से लगातार हो रही बारिश ने तोड़ा 10 वर्ष का रिकॉर्ड, फसल चौपट होने के आसार

सिरसागंज विधानसभा
इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 03 लाख 19 हजार 681 है। इनमें से 01 लाख 72 हजार 170 पुरुष और 01 लाख 47 हजार 495 महिला मतदाता है। जबकि अन्य मतदाताओं की संख्या 16 है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)