spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदेशJharkhand Weather: गोड्डा का पारा पार हुआ 44 डिग्री, जानें कब होगी...

Jharkhand Weather: गोड्डा का पारा पार हुआ 44 डिग्री, जानें कब होगी बारिश

heat-weather

रांची : राज्य में इस समय गर्मी अपने चरम पर है। तेज धूप व उमस से लोग बेहाल हैं। राहत की बात है कि अब उन्हें बारिश के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। दस दिन के अंदर झारखंड में मानसून (Jharkhand Weather) प्रवेश कर जायेगा। मानसून के 18 जून तक पहुंचने की संभावना है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि इससे पहले गर्मी परेशान करेगी लेकिन 11 जून के बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश में 11 जून तक लू का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।

रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को बताया कि गोड्डा जिले में आज सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद देवघर का तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रहा। पलामू में 42.6 डिग्री सेल्सियस, पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह, साहेबगंज में 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान रांची का तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

ये भी पढ़ें..Jharkhand: अपहरण के बाद प्राचार्य की हत्या, काॅलेज को लेकर चल रहा था विवाद

विभाग के अनुसार 11 जून तक प्रदेश के पूर्वी व मध्य क्षेत्रों में लू (Jharkhand Weather) का असर देखा जाएगा। लू का असर मुख्य रूप से दुमका, पाकुड़, गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, बोकारो, रांची, गुमला, हजारीबाग, खूंटी आदि जिलों में देखा जाएगा। 11 जून से राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। हालांकि इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। वहीं, 12 जून से पूर्वी, दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसमें मुख्य रूप से दुमका, गिरिडीह, पाकु, गोड्डा, साहेबगंज, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम आदि जिले शामिल हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें