प्रदेश छत्तीसगढ़ Featured

Monsoon 2023: इस साल देर से पड़ेंगी बौछारें, इस दिन दस्तक देगा मानसून

Monsoon 2023: Showers will be delayed this year, monsoon will knock on this day
monsoon-2023 जगदलपुर : बस्तर संभाग में नौतपा खत्म होने के बाद छिटपुट बारिश से उमस बढ़ गई है। लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन उमस से राहत पाने के लिए अब लोग मानसून (Monsoon) का इंतजार करने लगे हैं। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, 1 जून तक केरल पहुंचने वाला मानसून (Monsoon) 07 जून तक नहीं पहुंचा है, ऐसे में बस्तर के रास्ते छत्तीसगढ़ पहुंचने में मानसून की देरी होगी। वहीं, मौसम विभाग अगले 01 दिन बाद केरल पहुंचने की संभावना जता रहा है। ऐसे में मानसून (Monsoon) 24 जून तक बस्तर पहुंच सकता है। अगर मानसून 24 जून तक बस्तर पहुंच जाता है तो इस साल 09 दिन की देरी से पहुंचेगा। उल्लेखनीय है कि मानसून (Monsoon) को केरल से बस्तर पहुंचने में 16 दिन का समय लगता है, जबकि मानसूनी हवाएं मानसून के केरल पहुंचने के 16 दिन बाद ही बस्तर पहुंचेंगी। ऐसे में बस्तर में फिलहाल मानसून के दस्तक देने के आसार नहीं हैं। केरल में मानसून पहले से ही फंसा हुआ है, जहां से उसे आगे बढ़ने के लिए अनुकूल माहौल नहीं मिल रहा है। यह भी पढे़ंः-यहां बारिश में कट जाता है 4 गांवों का संपर्क, अभी से तैयारियों में... मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि इस साल मानसून (Monsoon) के केरल पहुंचने में देरी हुई है। आमतौर पर केरल में मानसून 31 मई या 01 जून तक पहुंच जाता है, जिसके 16 दिन बाद मानसून बस्तर पहुंचता है। कभी-कभी तेज मानसूनी हवा के कारण मानसून समय से पहले भी पहुंच जाता है। उन्होंने बताया कि 24 जून तक बस्तर में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)