Featured लाइफस्टाइल हेल्थ

Side Effects of Momos: खाने में टेस्टी लगने वाले मोमोज सेहत के लिए हैं घातक, जानें इसके नुकसान

Side-Effects-of-Momos Side Effects of Momos: नई दिल्लीः शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो यह कहेगा कि उसे मोमोज पसंद नहीं है। अपने बेहतरीन स्वाद और खुशबू के जरिए लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करने वाले छोटे-छोटे मोमोज सभी को काफी पसंद होते हैं। भागदौड़ भरी लाइफ में लोग समय बचाने के लिए खाने को लेकर भी शॉर्टकट अपनाते हैं। यहीं कारण है कि लोगों को फास्ट फूड काफी पसंद आता है। पिज्जा, बर्गर, नूडल्स के साथ ही मोमोज जैसे जंक फूड अब बच्चों के साथ ही बड़ों को पसंद आने लगे हैं। क्योंकि यह बेहद कम समय में बनकर तैयार हो जाते हैं। मैदे से तैयार किये गये मोमोज को तीखी चटनी और मेयोनेज़ के साथ परोसा जाता है। लेकिन क्या आपको यह पता है कि स्वाद में बेहतरीन लगने वाले मोमोज स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होते हैं। आइए जानते हैं मोमोज के सेवन से शरीर को होने वाले नुकसान के बारे में। बढ़ता है मोटापा अक्सर मोमोज बेचने वाले इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें मोनोसोडियम ग्लूटामैट (एमएसजी) नामक रसायन मिलाते हैं। यह रसायन न सिर्फ मोटापा बढ़ाता है, बल्कि मस्तिष्क और तंत्रिका संबंधी समस्याएं, सीने में दर्द, हृदय गति और बीपी बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभा सकता है। हड्डियों को बनाता है खोखला मोमोज बनाने के लिए मैदा का इस्तेमाल किया जाता है। मैदा गेहूं के आटे से प्रोटीन और फाइबर निकलने के बाद बनता है, जिसके बाद इसमें केवल डेड स्टार्ट ही बचता है। ऐसे में इस प्रोटीन रहित आटे को खाने से शरीर को बहुत नुकसान होता है। दरअसल, इसकी प्रकृति अम्लीय हो जाती है, जिसके कारण यह हड्डियों में कैल्शियम को अवशोषित कर लेता है और हड्डियों को खोखला कर देता है। साथ ही मैदे को पचाना काफी मुश्किल होता है, जिसके कारण यह आंतों में चिपक सकता है और उन्हें ब्लॉक कर सकता है। ये भी पढ़ें..Face Fat Lose: चर्बी के चलते बिगड़ गया है चेहरे का... लाल चटनी आंतों के लिए हानिकारक मोमोज के साथ परोसी जाने वाली लाल चटनी स्वाद के नजरिए से लोगों को काफी पसंद आती है, लेकिन इसे बनाने में अत्यधिक लाल मिर्च और अन्य मसालों का उपयोग किया जाता है, जो बवासीर, गैस्ट्राइटिस, पेट और आंतों में रक्तस्राव का कारण बन सकता है। खराब मांस व सब्जियों का उपयोग कई लोगों को नॉनवेज मोमोज खाना बहुत पसंद होता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ जगहों पर नॉनवेज मोमोज बनाने के लिए खराब मांस का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं कई बार वेज मोमोज में खराब और सड़ी-गली सब्जियां भी डाल दी जाती हैं। ऐसे में इस तरह से बने मोमोज खाने से शरीर में कई तरह के इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)