विधानसभा चुनाव में जीत के लिए विधायक ने जताया जनता का आभार

0
37

मीरजापुरः नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने विधानसभा चुनाव में बड़े अंतर से जीत के लिए जनपदवासियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग के बिना जीत पाना असंभव था। साथ ही उन्होंने लोगों को यह आष्वासन भी दिया कि वह विंध्य क्षेत्र तथा नगर के विकास के लिए हरसंभव कदम उठायेंगे। यह बातें विधायक रत्नाकर मिश्र ने अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में कहीं। इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष जान्हवी प्रकाश तिवारी ने उन्हें सम्मान पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में कर्म काण्डी ब्राह्मण बाबुल नाथ तिवारी, शशि मालवीय और कई अन्य ब्राह्मणों ने स्वस्ति वाचन का पाठ भी किया। संस्था के मण्डल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश शुक्ला और राजेंद्र पाण्डेय ने मिर्जापुर बार कौंसिल के अध्यक्ष जटाधर दुबे और विंध्यवासिनी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अखिलेश मिश्र का सम्मान किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सलिल पाण्डेय, अमरेश मिश्र, अखिलेश मिश्र बागी, सुरेश चन्द्र पाण्डेय, विनय पाण्डेय, संजय दुबे, डॉ. टीएन द्विवेदी, नागेन्द्र दुबे मस्तराम, सुधीर तिवारी, रमाकांत दुबे, सर्वेश तिवारी, राजधर तिवारी, विंध्यवासिनी मिश्रा लहरी, मृत्युंजय तिवारी, मनीष दुबे, प्रदीप पाठक, कृष्ण चन्द्र शुक्ल, प्रशांत पाण्डेय, शुभम् पाण्डेय, झग्गा और झुंडी दुबे, पप्पू तिवारी, रवि कुमार पाण्डेय, विनय कुमार पाण्डेय, महेंद्र कुमार शुक्ला, टार्जन दुबे, संगठन मंत्री नरेश शर्मा, संयोजक केशव तिवारी मुन्ने, अमरनाथ अवस्थी, डॉ. आनंद दुबे, विनय दुबे, प्रतोष दुबे, पीडी दुबे, रितेश तिवारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें..बाबा के बाद अब मामा का बुलडोजर, एमपी में माफियाओं के…

ब्राम्हण एकता परिषद की भूमिका
अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद के संरक्षक डॉ. एसएन पाठक के कुशल नेतृत्व में यह संगठन ब्राह्मण समाज के मुद्दों को उठाता रहा है। संस्था के अध्यक्ष ई. शेषमणि चौबे ने आगामी कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर 2,500 ब्राह्मण युवकों द्वारा पूरे नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)