Monday, June 17, 2024
spot_img
Homeफीचर्डदेबीना बनर्जी के घर आयी नन्हीं परी, गुरमीत चौधरी ने शेयर किया...

देबीना बनर्जी के घर आयी नन्हीं परी, गुरमीत चौधरी ने शेयर किया क्यूट वीडियो

मुंबईः टेलीविजन जगत के मशहूर कपल देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी के घर शादी के ग्यारह साल बाद एक प्यारी सी बेटी को जन्म लिया है। गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ किया है। इस वीडियो में गुरमीत के हाथ में देबीना का हाथ है और जब देबीना अपना हाथ खोलती हैं तो बेटी का छोटा हाथ दिखता है। ये वीडियो बहुत प्यारा है।

वीडियो को शेयर करते हुए गुरमीत ने लिखा, ग्रैटिट्यूड के साथ हम अपनी बेबी गर्ल का इस दुनिया में स्वागत करते हैं… 3-4-2022, आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। गुरमीत के इस पोस्ट पर फैंस एवं सेलिब्रिटी प्रतिक्रिया देते हुए कपल को बधाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें..विधानसभा चुनाव में जीत के लिए विधायक ने जताया जनता का…

उल्लेखनीय है कि साल 2008 में टीवी सीरियल रामायण में गुरमीत चौधरी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का किरदार निभाया था जबकि सीता के रूप में देबीना बनर्जी थीं। दोनों की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आई। इसी सीरियल के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और 5 फरवरी 2011 को गुरमीत और देबीना शादी के बंधन में बंध गए। वहीं अब शादी के ग्यारह साल बाद बेटी के आने से गुरमीत और देबीना दोनों बहुत खुश और उत्साहित हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें