Maharashtra: पालघर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, 5 गिरफ्तार

63
rape
rape

मुंबई: पालघर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग के साथ 11 दरिंदों ने दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पालघर जिले में माहिम इलाके के पानेरी गांव में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में 11 आरोपितों को नामजद किया गया है। इस मामले में 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य 6 आरोपितों की गहन तलाश की जा रही है। घटना 16 दिसंबर की बताई जा रही है। पीड़िता ने रविवार को आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।

ये भी पढ़ें..बिहार में जहरीली शराब त्रासदी की जांच के लिए NHRC घटनास्थल…

पालघर जिले के पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने रविवार को मीडिया को बताया कि पालघर जिले के माहिम में रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिग के साथ पनेरी क्षेत्र में सुनसान जगह पर 11 आरोपितों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद युवती ने इस मामले की शिकायत सातपाती सागरी पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। इसके बाद पालघर जिला पुलिस ने 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य छह आरोपितों की तलाश की जा रही है। बालासाहेब पाटिल ने बताया कि सभी आरोपितों ने ड्रग का सेवन किया था।

पीड़िता ने सुनाई हैवानियत की दास्तान –

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने कहा है कि सभी आरोपित उसे माहिम गांव के एक सुनसान बंगले में ले गए, जहां उन्होंने बारी-बारी से उसका यौन शोषण किया। इसके बाद दरिंदे उसे समुद्र तट पर ले गए, जहां भी सभी ने उसका रेप किया। मामले में अभी तक पांच लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। नाबालिग पीड़िता की उम्र 16 साल बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें पाॅक्सो एक्ट भी शामिल है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)