Home उत्तर प्रदेश घर के बाहर खेल रही मासूम से नाबालिग लड़के ने किया दुराचार,...

घर के बाहर खेल रही मासूम से नाबालिग लड़के ने किया दुराचार, प्राथमिकी दर्ज

लखनऊः उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के कलान पुलिस क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले एक गांव में महज चार साल की बच्ची के साथ दुराचार का मामला सामने आने के बाद अफरा-तफरी मच गयी। यौन दुराचार करने के आरोप में 17 साल के एक लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कलान थाना क्षेत्र अन्तर्गत मासूम बच्ची के माता-पिता खेत में मजदूरी करने का काम करते हैं। जिस वक्त यह घटना घटित हुई उस वक्त भी मासूम बच्ची के परिजन काम पर गए हुए थे और बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी लड़के ने मासूम बच्ची को टाॅफी का लालच देकर बुलाया और उसके साथ दुराचार किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और घटना की जानकारी उसके माता-पिता को दी। बच्ची के परिजनों ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने उस लड़के को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक लड़के को पहले भी स्कूल से निकाला जा चुका है।

यह भी पढ़ेंःअसमः तीसरे चरण में सुबह 09.30 बजे तक 12.81 फीसदी मतदान

इस मामले के जांच अधिकारी जलालाबाद के सर्किल ऑफिसर (सीओ) मासा सिंह ने कहा कि मैं गांव गया था। वहां से सबूत जुटाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अब आगे की कार्रवाई करने के लिए आरोपी के उम्र की पुष्टि की जा रही है और बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।

Exit mobile version