Tuesday, March 11, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeपंजाबदुल्हन की तलाश में चंडीगढ़ पहुंचे मीका, फीमेल फैंस ने इस तरह...

दुल्हन की तलाश में चंडीगढ़ पहुंचे मीका, फीमेल फैंस ने इस तरह किया स्वागत

चंडीगढ़: पंजाबी सिंगिंग के साथ बॉलीवुड में भी अपनी यूनिक आवाज का जादू चला चुके सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) इन दिनों अपने लिए एक अदद वोटी (दुल्हन) की तलाश में हैं। अपनी इसी तलाश को अंजाम देने के लिए मीका सिंह (Mika Singh)  चंडीगढ़ पहुंचे तो एक वोटी की बजाय हजारों वोटियां उनके साथ चलने के लिए तैयार हो गईं।


ये भी पढ़ें..दो सगे भाईयों की चाकू से गोदकर हत्या, सौतेली मां समेत…

दरअसल,  मीका सिंह (Mika Singh)  ने अपने अपकमिंग टीवी शो स्वयंवर मीका दी वोटी की शूटिंग शुरू की है। बीते दिन वह अपने नए शो के स्पेशल प्रोमो के लिए चंडीगढ़ पहुंचे थे तो उनके फैंस ने उनके स्वागत में पलक-पांवड़े बिछा दिए। इस दौरान मीका सिंह की फीमेल फैंस भी उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब दिखाईं दीं। वहीं कुछ लड़कियां तो मीका सिंह के लिए दुल्हन के लिबास में भी नजर आईं और सबकुछ छोड़-छाड़ कर उनके साथ चलने के लिए तैयार हो गईं।

उन्होंने मीका को घेर लिया और उन्हें ढेर सारे तोहफे भी दिए। उल्लेखनीय है कि मीका दी वोटी शो के जरिए मीका अपनी जीवन संगिनी ढूंढने के लिए इस अनूठे सफर पर निकले हैं। उनका यह टीवी शो इस साल 19 जून को ऑन एयर होगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें