Microsoft Server Down: इस एक वजह से रुक गई पूरी दुनिया, जानें पूरी डिटेल

108
microsoft-server-down

Microsoft Server Down: माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में शुक्रवार (19 जुलाई) को अचानक तकनीकी खराबी आ जाने से हाहाकर मचा हुआ है। सर्वर ठप होने से इसके असर भारत समेत दुनिया भर की हवाई सेवाओं पर पड़ा है। सबसे ज्यादा असर एयरपोर्ट और बैंकों में दिखाई दे रहा है। दुनिया भर में कई बैंकों में लंबी कतारें लगी हुई हैं। सर्वर फेल होने के कारण दुनिया भर में एयरलाइन्स की कई कंपनियों के विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं। यहां तक ब्रिटेन में कई टीवी चैनलों का प्रसारण भी बंद हो गया है।

हालात ऐसे हैं कि इंडिगो, अकासा एयरलाइंस और स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइंस को विमान उतारने पड़े और फ्लाइट ऑपरेशन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भारत की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन इंडिगो ने कहा कि एज़्योर में चल रही समस्या की वजह से नेटवर्क के सभी सिस्टम प्रभावित हैं। दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर चेक-इन समेत कई ऑनलाइन सेवाएं काम नहीं कर रही हैं।

Microsoft Server Down: इस पूरी गड़बड़ी की एक ही वजह

अब सवाल उठता है कि आखिर ये सब क्यों हुआ है? इन सबके पीछे वजह क्या है। बता दें कि इस पूरी गड़बड़ी की एक ही वजह है। आइए जानते हैं पूरी बात। दरअसल, दुनियाभर में सेवाएं बंद होने के पीछे की वजह माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई खराबी बताई जा रही है। यह खराबी ग्लोबल यानी पूरी दुनिया में है। भारत में भी एयरलाइन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। दुनियाभर के कई देशों में स्टॉक एक्सचेंज ठप हो गए हैं।

Microsoft Server में कैसे आई खराबी ?

जानकारी के मुताबिक, दुनियाभर में लाखों विंडोज यूजर्स ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ (BSOD) एरर का सामना कर रहे हैं। भारत में भी इंडिगो, स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइंस ने सिस्टम में तकनीकी दिक्कतों की शिकायत की है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि वास्तविक समस्या कहां है।

ये भी पढ़ेंः-Microsoft के सर्वर में खराबी से पूरी दुनिया पर असर, कई उड़ाने रद्द, बैंक के काम ठप…

हालांकि, शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि यह समस्या विंडोज में BSOD (ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ) के कारण होती है। यह समस्या साइबर सुरक्षा कंपनी क्राउडस्ट्राइक द्वारा जारी किए गए अपडेट के कारण शुरू हुई है। कथित तौर पर कहा जा रहा है कि यह अपडेट सॉफ्टवेयर के फाल्कन सूट का हिस्सा है जो कंप्यूटर को साइबर सुरक्षा प्रदान करता है।

microsoft-cloud-outage-impact-flight

माइक्रोसॉफ्ट की ओर कही गई ये बात

उधर इसके चलते स्पाइसजेट ने एयरपोर्ट पर मैनुअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों से ऐसी ही दिक्कतें सामने आई हैं। सेवाओं के प्रभावित होने को लेकर माइक्रोसॉफ्ट की ओर से भी बयान जारी किया गया है।

माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है, “हमारी सेवाओं में अभी भी लगातार सुधार किया जा रहा है, हम शमन कार्रवाई जारी रख रहे हैं। अधिक जानकारी MO821132 के एडमिन सेंटर और https://status.cloud.microsoft पर मिल सकती है।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)