खेल Featured

MI vs PBKS: रोमांचक मुकाबले में पंजाब ने मुंबई को 13 रन से हराया, आखिरी ओवर में अर्शदीप बने जीत के हीरो

mi vs pbks ipl 2023 punjab-kings beat mumbai indians by 13 runs मुंबई: आईपीएल में शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचल मुकाबले में पंजाब किंग्स ने मुंबई (mi vs pbks) को 13 रन से हरा दिया। पंजाब द्वारा रखे गए 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस छह विकेट पर 201 रन ही बना सकी। पंजाब की जीत के हीरो तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह रहे, जिन्होंने आखिरी ओवर में मुंबई को जरूरी 16 रन नहीं बनाने दिए। मैच के आखिरी ओवर में टिम डेविड ने अर्शदीप सिंह की पहली गेंद पर एक रन लिया। दूसरी गेंद पर तिलक वर्मा कोई रन नहीं बना सके, जबकि अगली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। अर्शदीप ने फिर से नेहाल वढेरा को शिकार बनाया। अब मुंबई इंडियंस को आखिरी दो गेंदों पर 15 रन बनाने थे जो नामुमकिन था। पंजाब द्वारा दिए 215 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मुंबई दूसरे ही ओवर में सलामी बल्लेबाज ईशान किशन का विकेट खो दिया। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा और कैमरन ग्रीन ने दूसरे विकेट के लिए 76 रन जोड़कर मोमेंटम प्रदान किया। लेकिन रोहित भी 27 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली लियाम लिविंगस्टोन का शिकार हो गए। कप्तान के आउट होने के बाद ग्रीन ने सूर्यकुमार यादव के साथ 36 गेंदों में 75 रनों की तूफानी साझेदारी की। ये भी पढ़ें..Karnataka Election: भाजपा ने चुनाव प्रचार का बनाया मेगा प्लान, 20 जगहों पर रैलियां करेंगे PM मोदी

फॉर्म में लौटे सूर्या

इस दौरान ग्रीन ने अपने आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया। ग्रीन 43 गेंदों में 67 रन बनाए। उन्हें नाथन एलिस आउट किया। ग्रीन जब आउट तो मुंबई का स्कोर 15.3 ओवर में तीन विकेट पर 159 रन था। वहीं 18वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने सूर्यकुमार आउट मैच को और रोमांचक बना दिया। सूर्य ने सिर्फ 26 गेंदों में 57 रनों की ताबड़तो पारी खेली। अब आखिरी दो ओवरों में मुंबई को जीत के लिए 31 रन चाहिए थे। नाथन एलिस के 19 ओवर में टिम डेविड (25*) और तिलक वर्मा ने 15 रन बटोरे। हालांकि की आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने मुंबई से जीत छीन ली। इससे पहले मुंबई ने टॉस जीतर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरुआत की और 18 रनों के स्कोर पर रही पहला विकेट खो गंवा दिया। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह और अथर्व तायडे ने दूसरे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी की। जिसे अर्जुन तेंदुलकर ने प्रभसिमरन (26) को आउट करके तोड़ी। इसके बाद पीयूष चावला ने एक ही ओवर में अथर्व तायडे और लियाम लिविंगस्टोन को आउट कर पंजाब दो बड़े झटके दिए।

सैम कुरेन और हरप्रीत सिंह ने खेली तूफानी पारी

यहां से कप्तान सैम कुरेन और हरप्रीत सिंह भाटिया 48 गेंदों पर 92 रनों की साझेदारी कर पंजाब को विशाल स्कोर की ले गए। हरप्रीत-कुरेन ने अर्जुन तेंदुलकर के एक ओवर में 31 रन ठोक दिए। हरप्रीत ने 28 गेंदों पर 41 और सैम कुरेन ने 29 गेंदों में 55 रन बनाए। कुरेन ने अपनी पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए। इसके बाद अंतिम ओवर में जितेश शर्मा ने भी चार छक्कों की मदद से महज सात गेंदों पर 25 रन बना डाले। जिसके दम पर पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवर्स में 8 विकेट पर 214 बनाए।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)