खेल Featured

WPL 2024: हरमनप्रीत के तूफान में उड़ी गुजरात जायंट्स, मुंबई ने चेज किया WPL इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य

MI vs GG WPL 2024, नई दिल्लीः अरुण जेटली स्टेडियम में शनिवार को महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के 16वें मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस गुजरात जायंट्स को सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस को WPL 2024 अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है। साथ ही प्लेऑफ में भी अपनी जगह पक्की कर ली। मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौन ने 48 गेंद में नाबाद 95 रनों की तूफानी पारी खेलकर गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी।

हरमनप्रीत ने खेली 95 रनों की तूफानी पारी

दरअसल मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 191 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने 19.5 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। एक समय मुंबई इंडियंस ने 13.3 ओवर में 98 रन के स्कोर पर तीन विकेट खो दिए थे, जिसके बाद हरमनप्रीत कौर मैदान पर उतरीं और गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। हरमनप्रीत कौर ने अकेले दम पर मुंबई को जीत दिलाई। ये भी पढ़ें..700 विकेटों का महारिकॉर्ड बनाने पर एंडरसन के मुरीद हुए तेंदुलकर, कहा- एक तेज गेंदबाज 22 साल तक…

मुंबई चेज किया सीज़न का सबसे बड़ा लक्ष्य

मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी। हरमनप्रीत ने पहली दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर टीम को शानदार जीत दिलाई। यह WPL इतिहास के इस सीज़न का सबसे बड़ा रन चेज़ है। हरमनप्रीत के अलावा यास्तिका भाटिया ने 49 रन, हैली मैथ्यूज ने 18 रन और एमिली केर ने नाबाद 12 रनों का योगदान दिया। नाबाद 95 रन बनाने वाली हरमनप्रीत कौर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले गुजरात जायंट्स ने कप्तान बेथ मूनी (35 गेंदों पर 66 रन) और दयालन हेमलता (40 गेंदों पर 74 रन) के धमाकेदार अर्धशतकों की बदौलत 20 ओवरों में सात विकेट पर 190 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई इंडियंस ने एक गेंद शेष रहते लक्ष्य को हालिस कर लिया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)