प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

Meerut: करवा चौथ पर पति के साथ शाॅपिंग करने गई महिला जीजा के साथ फरार

मेरठ: मेरठ (Meerut) में करवा चौथ (Karwa Chauth) पर पत्नी अपने पति के साथ शॉपिंग करने आई थी और इसी बीच वह अपने जीजा के साथ भाग गई। वह अपने 16 माह के बेटे को भी अपने साथ ले गई। परेशान पति ने बुधवार को एसपी देहात से मुलाकात कर पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाई। जानी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला तीन दिन पहले अपने पति के साथ करवा चौथ की खरीदारी करने मेरठ आई थी। शॉपिंग करने के बाद महिला अपने 16 माह के बेटे को लेकर अपने जीजा के साथ भाग गई। परेशान पति अपनी पत्नी की तलाश कर रहा है, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है। करवा चौथ पर पत्नी की बेवफाई से पति परेशान हो गया और पत्नी को वापस पाने के लिए पुलिस के चक्कर लगा रहा है। बुधवार को परेशान पति मेरठ (Meerut) में एसपी देहात कमलेश बहादुर से मिला। यह भी पढ़ेंः-2 नवंबर को आसमान में होगी रोमांचक खगोलीय घटना, पृथ्वी के... पति ने एसपी देहात को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी पत्नी का उसके जीजा से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह खुद अपनी पत्नी की लंबी उम्र और समृद्धि के लिए करवा चौथ का व्रत रखते थे। इसके बाद भी पत्नी अपने जीजा के साथ चली गई। उन्होंने बुधवार का व्रत भी रखा ताकि उन्हें उनके किए की सजा मिले। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी देहात ने जानी थाना पुलिस को फरार पत्नी को बरामद करने के निर्देश दिए। जानी एसओ प्रजंत त्यागी के मुताबिक पुलिस फरार महिला की तलाश में जुटी है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)