Health Tips: आपको भी पसंद है मेयोनीज? तो जरूर जानें लें ये बातें, नहीं रहेगा कोई भ्रम

84
mayonnaise-vegetarian-or-non-vegetarian

लखनऊः उत्तर प्रदेश के शहरी इलाकों में बर्गर, मोमोज, पिज्जा खाने वाले लोगों को मेयोनीज (mayonnaise) काफी पसंद आ रही है। सफेद क्रीम जैसी मेयोनीज पसंद करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसके साथ ही मेयोनीज शाकाहारी है या नहीं, इसे लेकर भी भ्रम फैल गया है। लखनऊ में निजी रेस्टोरेंट चलाने वाले मनीष ने बताया कि मेयोनीज का स्वाद लोगों में लोकप्रिय हो गया है।

लगातार बढ़ती जा रही मांग

मेयोनीज खाने वाले लोग इसे दो-तीन बार मंगाकर खाते हैं। उनके रेस्टोरेंट में मेयोनीज ऑनलाइन मंगाई जाती है। ऑनलाइन ऑर्डर के दौरान मेयोनीज के रैपर पर ‘खाद्य’ लिखा होता है। यह सॉस जैसे रैपर में आती है और एक किलोग्राम का पैक होता है। उन्होंने बताया कि मेयोनीज को बर्गर, पिज्जा, मोमोज, चाउमीन के ऊपर डालकर खाया जाता है। बाजार में कुछ लोग अंडे और सिरके से भी मेयोनीज बनाकर बेच रहे हैं। इसका भी धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है।

यह मेयोनीज डिब्बे में आती है और इस पर कोई रैपर नहीं होता। बाजार में अंडे से बनी मेयोनीज का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और इस वजह से लोगों में मेयोनीज को लेकर भ्रम की स्थिति है। गाजियाबाद के राजनगर मार्ग पर जायका रेस्टोरेंट चलाने वाले पंकज ने बताया कि मेयोनीज सड़क से लेकर रेस्टोरेंट तक हर जगह है। टोमेटो सॉस जैसे व्यंजनों में मेयोनीज का इस्तेमाल किया जाता है। मेयोनीज का स्वाद बहुत अलग होता है। लोग इसका स्वाद पसंद कर रहे हैं।

मेयोनीज अंडे की जर्दी से बनता है, इसे बनाने का तरीका बहुत अलग है। उन्होंने बताया कि बाजार में वेजिटेबल या वेजिटेरियन मेयोनीज भी उपलब्ध है। जिसे तेल और दूध से बनाया जाता है। स्वाद बढ़ाने के लिए मेयोनीज बनाते समय सिरका जरूर डाला जाता है। गाजियाबाद के ज्यादातर रेस्टोरेंट में वेजिटेरियन मेयोनीज का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर किया जाता है। कई ग्राहक अंडे की मेयोनीज खाना पसंद नहीं करते।

मेयोनीज बनाने की सामग्री और विधि

घर पर मेयोनीज बनाने के लिए सबसे पहले दो अंडे की जर्दी, 250 मिली सरसों का तेल, एक चम्मच सफेद सिरका या स्वादानुसार नींबू का रस, मसाला (नमक, काली मिर्च) का इंतजाम कर लें। मेयोनीज बनाने के लिए सबसे पहले अंडे को जल्दी से फेंट लें, इसमें मसाला डालें। धीरे-धीरे सरसों का तेल डालें और मिला लें। मेयोनीज को चलाते रहें। अंडे और तेल को अच्छी तरह से मिला लें। पेस्ट जैसा तैयार होने के बाद इसमें सफेद सिरका या नींबू का रस मिलाएं। थोड़ा नमक, काली मिर्च डालकर मिक्स करके रख लें।

यह भी पढ़ेंः-Health Tips: लंबे समय तक रहना चाहते है फिट और हेल्दी, तो फॉलो करें इन टिप्स को

मेयोनीज में विटामिन K और E

विटामिन K की मौजूदगी के कारण मेयोनीज हड्डियों के लिए फ़ायदेमंद है। विटामिन E बालों और त्वचा को बेहतर बनाता है। इसके अलावा मेयोनीज शरीर में हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं को भी दूर करता है। मेयोनीज के फ़ायदे और नुकसान दोनों हैं। डॉक्टर इसे स्वाद के अनुसार खाने की सलाह देते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)