Friday, January 17, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeलाइफस्टाइलHealth Tips: लंबे समय तक रहना चाहते है फिट और हेल्दी, तो...

Health Tips: लंबे समय तक रहना चाहते है फिट और हेल्दी, तो फॉलो करें इन टिप्स को

Health Tips: आज कल की भागदौड़ भरी लाइफ में अक्सर लोग अपनी सेहत का ध्यान नही रख पाते है। जिससे आगे चलकर उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते है कि, दिनचर्या की कुछ आदतें आपको स्वस्थ और फिट रखने में काफी मददगार हो सकती हैं। नीचे दिए गये टिप्स को फॉलो करके आप खुद को लंबे समय तक फिट और हेल्दी रख सकते है।

खाली पेट पियें गर्म पानी फिर करें व्यायाम

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के सेवन करना बेहद जरूरी है। गुनगुने पानी पीने से डिहाइड्रेशन का जोखिम कम होता है और शरीर से विषाक्तता दूर होती है।

रोजाना करें व्यायाम  

रोज सुबह कम से कम 30 मिनट योग-व्यायाम के लिए समय जरूर निकालें। आपको शारीरिक-मानसिक दोनों तरह से फिट रखने में ये आदतें विशेष लाभकारी हो सकती हैं। साथ ही ये आपके बढ़ते फैट को कम करने में भी मदद करेगा।

पौष्टिक नाश्ते का करें चयन  

आहार, हमारे शरीर के लिए ऊर्जा का स्रोत है, जिस तरह का भोजन हम करते हैं, उसका हमारी सेहत पर सीधा असर होता है। आहार में सुबह का नाश्ता सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए हमें सुबह के नाश्ते में फल, हरी सब्जियां, अंडे, दूध, पोहा या दलिया का सेवन करना चाहिए।

3-4 लीटर पियें पानी 

गर्मी का मौसम हो या सर्दी का हमारे शरीर को पानी की आवश्यकता बराबर होती है, इसलिए हमें दिन के कम से कम तीन से चार लीटर पानी का सेवन करना चाहिए। इससे हमारा शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही चेहरे पर भी ग्लो आता है।

समय पर खाये खाना 

शाम के समय डिनर जल्दी करने की आदत बनाएं। शाम को 6-7 बजे के बीच का समय सबसे उपयुक्त माना जाता है। डिनर हमेशा बहुत हल्का होना चाहिए। इसमें पौष्टिक चीजों, हरी सब्जियों को शामिल करें।

ये भी पढ़ें: Health Update: बिग-बी ने एंजियोप्लास्टी की खबरों का किया खंडन 

डिनर के बाद करें वॉक   

अक्सर हम खाना खाने के बाद सोने चले जाते है जो आगे चलकर कांस्टिपेशन, खराब लीवर का बड़ा कारण बनता है। इसलिए हमें रोजाना खाना खाने के बाद 10 से 15 मिनट की वॉक जरुर करना चाहिए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें