Sunday, March 16, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMayawati Birthday: राजनाथ सिंह, सीएम योगी सहित कई लोगों ने दी...

Mayawati Birthday: राजनाथ सिंह, सीएम योगी सहित कई लोगों ने दी मायावती को जन्मदिन की बधाई

Mayawati Birthday: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का आज जन्मदिन हैं। इस खास मौके पर मायावती को देश के कई दिग्गजों ने जन्मदिन की बधाई दी है। जिसमें देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का नाम शामिल है। राजनाथ सिंह ने फोन के जरिए मायावती को बधाई दी है। इसके अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें अपने अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है।

राजनाथ सिंह ने दी मायावती को जन्मदिन की बधाई

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपने बधाई संदेश में बसपा सुप्रीमो मायावती को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य की एवं दीर्घायु होने की कामना की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ के जरिए बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना की है।

ये भी पढ़ें: फ्लाइट की उड़ान में हुई देर तो भड़का यात्री, पायलट को जड़ा मुक्का, Video हुआ वायरल

अखिलेश यादव ने भी दी बधाई

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी मायावती को बधाई देते हुए उनके दीर्घायु और प्रसन्न रहने की कामना की है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी अपने संदेश में बसपा प्रमुख और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ‘एक्स’ के जरिए बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को जन्मदिन की बधाई दी।

मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने भी बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, बसपा सुप्रीमो मायावती हमारी प्रेरणास्रोत, अनुशासन की पहचान और मेरी आधार स्तंभ हैं। हम सबकी मार्गदर्शक और जननायिका बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 68वें जन्मदिन को उनके जनकल्याणकारी दिवस के रूप में बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी है। इसके अलावा भी प्रदेश के कई नेताओं ने मायावती को जन्मदिन की बधाई दी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें