मायावती और सतीश चंद्र मिश्रा नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सरकार बनाने का किया दावा

93

लखनऊः बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और सांसद सतीश चंद्र मिश्रा उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। बहुजन समाज पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। इसके लिए सभी राज्यों में जाना होगा। मैं पहले से राज्यसभा का सदस्य हूं, इसके लिए विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा।

उन्होंने कहा कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और मैं चुनाव लड़ाने की भूमिका में रहेंगे। हम स्वयं चुनाव नहीं लड़ेंगे। उत्तर प्रदेश में बसपा की ही सरकार बनेगी, दूसरे दलों के दावों में कोई दम नहीं है। उन्होंने कहा कि जब समाजवादी पार्टी चार सौ सीटें जीतने का दावा करती है तो वो बताये क्या उसके चार सौ सीटों पर प्रत्याशी है।

यह भी पढ़ें-Rahul Dravid Birthday: पहले टीम इंडिया की दीवार और अब पालनहार, IPL में ऐसा था टेस्ट स्पेशलिस्ट द्रविड़ का रिकॉर्ड

समाजवादी पार्टी और भाजपा दोनों की सत्ता में नहीं आने वाले, बसपा सीधे तौर पर सत्ता में आयेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय परिदृश्य में बसपा के पास गरीब, मजरुम, महिला, नौजवान, किसान, भ्रष्टाचार, अपराध नियंत्रण, रोजगार जैसे तमाम बिन्दु हैं, जिस पर पार्टी अपने पूर्व की सरकारों में किये कार्यों के दम पर जनता से वोट मांग रही हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)