प्रदेश उत्तर प्रदेश

Janmashtami 2023: कान्हा जन्मोत्सव के लिए सज रही मथुरा, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर

मथुरा: श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर कान्हा की जन्मस्थली पर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बाजारों में जहां मूर्तिकार कन्हैया के जन्म की मूर्तियां तैयार करने में जुटे हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भी तैयारियां चल रही हैं। पूरे जिले में प्रदेश सरकार की मेहरबानी के चलते इस पर्व पर मथुरा नगर को विशेष रूप से सजाया जा रहा है, जिसके तहत चौराहों को आकर्षक रूप दिया जा रहा है। यमुना के घाट और प्राचीन स्थल भी ब्रज तीर्थ विकास परिषद में शामिल हैं। चित्रकारों द्वारा श्रीकृष्ण जन्म से संबंधित विभिन्न चित्र बनाने का सिलसिला शुरू हो गया है। दीवारों पर भगवान की लीलाओं के विभिन्न रूप और सुन्दर झाँकियाँ उकेरी जा रही हैं। दूर-दूर से आए चित्रकार इसे अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। 7 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मस्थान पर विधि-विधान से जन्मोत्सव मनाया जाएगा. जिला प्रशासन और पुलिस व्यवस्था संभालने के लिए योजना बना रही है। मथुरा वृन्दावन में जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। बाहरी जिलों से भारी पुलिस बल बुलाया गया है। ये भी पढ़ें..पुलिस मुख्यालय से दुरूस्त होगी लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था वहीं कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में जगह-जगह विभिन्न लीलाओं का आयोजन किया जाएगा। विद्युत सफाई कार्य, कारीगर यातायात व्यवस्था के लिए विभागों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, बाजारों में भी जन्माष्टमी के लिए ठाकुरजी की पोशाकें और मूर्तियां तैयार की जा रही हैं। दुकानों पर कान्हा प्रेमियों की भीड़ देखी जा रही है। देर रात तक बाजार खुले हैं, जहां ब्रजवासी ठाकुरजी के जन्मोत्सव के लिए सामान खरीद रहे हैं। हालांकि, फिलहाल श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य है। जन्माष्टमी से एक दिन पहले संख्या बढ़ने की उम्मीद है। जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के लिए तीर्थयात्री मथुरा पहुंच गए हैं, सभी होटल और रेस्तरां फुल हो गए हैं। मथुरा में श्रद्धालु यमुना के घाटों पर स्नान और मंदिरों में दर्शन करते हुए कान्हा का जन्मदिन मनाएंगे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)