Uncategorized

घर के बाहर खेल रहे बच्चे को बोरे में बांधकर अगवा करने की कोशिश


रायपुर: बीजापुर जिला मुख्यालय के अटल आवास से दो नकाबपोश महिलाओं (masked women) ने रविवार सुबह पांच वर्ष के एक बच्चे नित्यम पॉल के मुंह रूमाल से बांधकर, उसे बोरे में भर कर अपहरण करने की कोशिश की। रिश्ते में बच्चे के तेरह वर्षीय मामा अखिलेश पॉल ने देख लिया और एक महिला को धकेल कर गिरा दिया।

हड़बड़ी में पकड़े जाने के डर से दोनों नकाबपोश महिलाएं (masked women) भागने में सफल रहीं। इस घटना से पूरे अटल आवास में भय का माहौल है। इस घटना की सूचना कोतवाली को दे दी गई है। घटना के वक्त बच्चे के पिता अजित पॉल उसका रिजल्ट लेने स्कूल गए थे, जबकि मां बाजार गई थी।

ये भी पढ़ें..मजदूर दिवस पर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले में तैनात जवानों...


अटल आवास में सुबह सभी अपने घरों में थे, या फिर काम पर गए थे, जिसके चलते यहां सड़कों पर सूनापन था। पांच वर्षीय बालक नित्यम पॉल घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान नकाबपोश दो महिलाएं वहां आईं और इनमें से एक महिला दूर खड़ी हो गई, ताकि वह लोगों पर नजर रख सके। दूसरी महिला ने बच्चे को बोरे में भर लिया। इसके पहले उस बच्चे का मुंह रूमाल से बांध दिया था।

नकाबपोश महिला बच्चे को करीब तीन मीटर तक घसीट कर ले गई। इस दौरान रिश्ते में बच्चे के तेरह वर्षीय मामा अखिलेश पॉल आ गया। उसने बोरे के बारे में उस महिला से पूछा तो उस महिला ने बताया कि इसमे लोहा है। जब अखिलेश ने बोरे में लात मारी तो उसमें से नित्यम के रोने की आवाज आई। इस बीच अखिलेश ने उस महिला को धकेल दिया, महिला गिर पड़ी और उठकर भाग गई। मामा ने बोरे को खोला और बच्चे को बाहर निकाला। उसके मुंह से रूमाल हटाया और पानी पिलाया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)