Masik Shivratri 2024: साल का पहला भौम प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि एक साथ, बन रहा ये शुभ संयोग

0
3

Masik Shivratri 2024: आज यानी 9 जनवरी को मासिक शिवरात्रि मनाई जा रही है। हर महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। इसके अलावा प्रदोष काल में पड़ने वाली त्रयोदशी पर प्रदोष व्रत किया जाता है और ये दोनों व्रत देवों के देव महादेव को समर्पित है, इस दिन भगवान भोलेनाथ की सच्चे मन से पूजा करने वालों को उनकी कृपा प्राप्त होती है। बता दें कि आज मासिक शिवरात्रि और भौम प्रदोष व्रत एक साथ है। अगर आप भगवान भोलेनाथ की कृपा पाना चाहते हैं तो इसके लिए आज के दिन व्रत रखें और शिवजी की विधिवत पूजा करें। इससे आपको शुभ फल मिलेगा।

शुभ मुहूर्त

बता दें कि, कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 9 जनवरी की रात 10 बजकर 24 मिनट पर शुरू हो गई है और इसका समापन 10 जनवरी 8 बजकर 10 मिनट पर होगी। ऐसे में मासिक शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त 09 जनवरी देर रात 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक है। वहीं अगर हम बात करें भौम प्रदोष व्रत के शुभ मुहूर्त की तो ये 09 जनवरी, शाम 05 बजकर 41 से 08 बजकर 24 मिनट तक रहेगा।

Guruwar Ke Upay: आर्थिक तंगी से हैं परेशान तो गुरूवार के दिन करें ये उपाय

पूजा विधि

आज यानी 9 जनवरी को मासिक शिवरात्रि और प्रदोष व्रत एक साथ मनाया जा रहा है तो ये काफी शुभ संयोग बताया जा रहा है। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में भगवान भोलेनाक का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें। इसके बाद स्नान करें, मंदिर जाकर गंगाजल युक्त पानी से भगवान शिव जी का जलाभिषेक करें। भोलेनाथ को जल अर्पित करने के बाद शिव परिवार अर्थात माता पार्वती, गणेश और कार्तिक और नंदी जी की पूजा करें। जो लोग ऐसा करते हैं उनको और उनके परिवार पर भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख शांति हमेशा बनी रहती हैं।

इस मंत्र का करें जाप

इसके अलावा आपको बता दें कि, भौम प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि आज यानी मंगलवार के दिन पड़ रहे हैं और मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। ऐसे में इस दिन आप इस मंत्र- ॐ ऐं ह्रीं हनुमते श्री रामदूताय नमः का जाप करेंगे तो आपको सुख-शांति मिलेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)