Tuesday, March 11, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदुनियामारिया रेसा ने पत्रकारों को समर्पित किया नोबल शांति पुरस्कार, बोलीं-वर्तमान समय...

मारिया रेसा ने पत्रकारों को समर्पित किया नोबल शांति पुरस्कार, बोलीं-वर्तमान समय की पत्रकारिया बेहद मुश्किल

मनीलाः अनुभवी फिलीपींस की पत्रकार और इस साल के नोबल शांति पुरस्कार की विजेता मारिया रेसा ने इस साल का नोबल शांति पुरस्कार सभी पत्रकारों को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि यह अवॉर्ड वास्तविक रूप में सभी पत्रकारों के लिए है। हमें कई जगहों पर मदद की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि आज की दुनिया में एक पत्रकार बने रहना बहुत ही मुश्किल और भयानक काम है। दरअसल, फिलीपींस की पत्रकार मारिया रेसा और रूसी पत्रकार दमित्री मुरातोव को शुक्रवार को इस साल शांति के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। रेसा ने कहा कि यह अवॉर्ड उनके लिए और उनके जैसे पत्रकारों के लिए एक प्रोटेक्टिव शील्ड के रूप में काम करेगा, जिन पर अक्सर शारीरिक हमले किए जाते हैं और ऑनलाइन धमकियां मिलती हैं।

यह भी पढ़ें-यूपी में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण बरकरार, बीते 24 घंटे में…

उन्होंने उम्मीद जताई कि अब पत्रकार बिना डरे काम कर सकेंगे। मारिया रेसा न्यूज साइट रैप्लर की को-फाउंडर हैं। उन्होंने 2012 में इसकी स्थापना की थी। रेसा ने अपने देश में सत्ता के दुरुपयोग और तानाशाही के खिलाफ अभिव्यक्ति की आजादी के लिए आवाज उठाई थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें