Home फीचर्ड Arjun kapoor से शादी पर Malaika ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-हम प्री-हनीमून फेज...

Arjun kapoor से शादी पर Malaika ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-हम प्री-हनीमून फेज में हैं..

malaika-arora

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर को बी-टाउन का सबसे प्यारा जोड़ा माना जाता है। इनकी ये जोड़ी भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका पिछले कुछ दिनों से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। फैंस को अब इनकी शादी का इंतजार है।

ये भी पढ़ें..सिद्धार्थ के बाद अब जल्द ही घोड़ी चढ़ने वाला है ये…

हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका ने एक बार फिर अर्जुन कपूर के साथ अपनी शादी को लेकर बयान दिया है। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का कहना है कि उनकी और अर्जुन की उम्र में काफी फासला है, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उनका कहना है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। अर्जुन से शादी करने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम फिलहाल प्री-हनीमून फेज में हैं और हमें शादी करने की कोई जल्दी नहीं है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

 

Exit mobile version