Home मनोरंजन अकेले छुट्टियों पर निकलीं Malaika Arora, अर्जुन के साथ ब्रेकअप की चर्चाएं...

अकेले छुट्टियों पर निकलीं Malaika Arora, अर्जुन के साथ ब्रेकअप की चर्चाएं तेज

malaika-arora-post

Mumbai: Malaika Arora और अर्जुन कपूर बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी है। पिछले कुछ समय से लगातार इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें आ रही हैं। गौरतलब है कि, मलाइका अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में भी नजर नही आईं जिसके बाद से कई मीडिया रिपोर्ट दावा कर रही है कि, दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

मलाइका ने शेयर की वेकेशन की फोटो 

फिलहाल इन सबके बीच मलाइका इस वक्त वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं और उन्होंने अपने लेटेस्ट वेकेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप को लेकर एक पोस्ट भी शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है, ‘आपके जीवन का सबसे बड़ा रिश्ता आपके शरीर, दिल और दिमाग से होगा। उनके साथ अच्छा व्यवहार करें।

 

ये भी पढ़ें: Armaan Malik ने नाबालिग बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म ! घिनौनी करतूत सामने, भड़की वड़ा भव गर्ल

मलाइका अर्जुन के ब्रेकअप की चर्चाएं तेज 

एक्ट्रेस का ये पोस्ट सामने आते ही एक बार फिर सोशल मीडिया पर उनके और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की चर्चा जोर पकड़ने लगी है। मलाइका अरोड़ा की पोस्ट फैंस को अर्जुन कपूर के साथ उनके रिश्ते में आई दूरियों से जोड़ती नजर आ रही है। मलाइका अरोड़ा इन दिनों बीच वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस अक्सर अर्जुन कपूर के साथ वेकेशन पर जाती रहती हैं, लेकिन इस बार उनकी तस्वीरों में अर्जुन कपूर नजर नहीं आए। ऐसे में एक बार फिर दोनों के ब्रेकअप को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version