मनोरंजन

क्या Malaika Arora से शादी करने जा रहे Arjun Kapoor, Karan Johar के शो में किया खुलासा

malaika-arora-arjun-kapoor-karan-johar Arjun Kapoor, Karan Johar: करण जौहर इन दिनों अपने चैट शो कॉफी विद करण को लेकर चर्चा में हैं। इस शो के एपिसोड में अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने एक साथ एंट्री की। इस दौरान अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से उनकी शादी के बारे में सवाल किया गया। करण जौहर ने शो में अर्जुन कपूर से उनकी प्रेमिका मलायका अरोड़ा (Malaika Arora) के साथ उनकी शादी को लेकर बात की गई। बाॅयफ्रेंड Arjun Kapoor के बर्थडे पर Malaika Arora ने किया किलर डांस, वीडियो वायरल शो के होस्ट करण जौहर ने अर्जुन कपूर से पूछा कि, क्या मलायका के साथ अपने रिश्ते को जल्द ही अगले स्तर पर ले जाने की उनकी कोई योजना है। इस पर बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा कि, मैं इस बिंदु पर सोचता हूं और मुझे आपके शो में आना और इसके बारे में ईमानदार रहना पसंद है। मुझे लगता है कि ये मेरे जीवन का हिस्सा है। ठीक है अब मैं इसे वैसे ही लेना चाहता हूं, जैसे ये आता है। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, मुझे लगता है कि उसके बिना यहां बैठना और भविष्य के बारे में बात करना अनुचित है। उन्होंने कहा कि ये सबसे सम्मानजनक बात होगी। Malaika Arora ने शेयर की Arjun Kapoor की बोल्ड फोटो, लिखा-My Lazy Boy.. उन्होंने आगे कहा कि, एक बार जब हम उस स्तर पर पहुंच जाएंगे, तो हम आएंगे। अभिनेता ने कहा कि वो जहां हैं बहुत खुश हैं, उनको लगता है कि हमे इस बात से कोई शिकायत नहीं है। मैं अभी किसी भी चीज के बारे में विशेष रूप से बात नहीं करना चाहता। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस बारे में अकेले में बात करना रिश्ते के लिए अनुचित हैं। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)