कपूरथला में हुआ ट्रैक्टर रेसिंग हादसा, कई घायलों की स्थिति गंभीर

0
18
kapurthala-accident

कपूरथला: पंजाब के कपूरथला जिले के फगवाड़ा में रविवार को अवैध रूप से आयोजित ट्रैक्टर रेस के दौरान एक खतरनाक हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस भयावह दृश्य का एक वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना फगवाड़ा के डुमेली गांव में हुई, जहां ट्रैक्टर रेस का आयोजन किया गया था।

किनारे खड़े लोगों को कुचला

रेस के दौरान दो ट्रैक्टरों में से एक का संतुलन इस तरह बिगड़ा कि ट्रैक्टर ने किनारे खड़े लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद फगवाड़ा प्रशासन पर भी कई सवाल उठ रहे हैं। हर किसी के मन में सवाल यह है कि मौत के इस खतरनाक खेल पर रोक होने के बावजूद आयोजन की इजाजत किसने और क्यों दी।

इसे भी पढ़ें-जसवंत सैनी का दावा: उपचुनावों में भाजपा दिखाएगी पूरी ताकत, आएंगे सकारात्मक परिणाम

सवाल यह भी है कि अगर प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी थी तो प्रशासन की नाक के नीचे इतना खतरनाक आयोजन कैसे हो गया। घायल गुरप्रीत सिंह ने बताया कि रेस के दौरान एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उनकी ओर आया और 5 से 10 लोगों को कुचल दिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

डीएसपी जसप्रीत सिंह ने बताया क्या कहा?

घायल रतन सिंह ने बताया कि एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उनकी ओर आया। इसके बाद वह और उसका दोस्त बुरी तरह घायल हो गए। फगवाड़ा पुलिस के डीएसपी जसप्रीत सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर रेस अवैध रूप से आयोजित की गई थी। पुलिस ने तीन ट्रैक्टर और 4 लोगों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। ट्रैक्टर रेस पूरी तरह से अवैध है। इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)