Home छत्तीसगढ़ Mahtari Vandan Yojana: किसी के सामने हाथ फैलाने की नहीं आती नौबत

Mahtari Vandan Yojana: किसी के सामने हाथ फैलाने की नहीं आती नौबत

mahtari-vandan-yojana-is-a-boon-for-elderly

Mahtari Vandan Yojana: प्रदेश में महतारी वंदन योजना लागू होने से कई माताओं-बहनों को अब छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भीख नहीं मांगनी पड़ती। विकासखंड कोरबा के अंतर्गत ग्राम खेतार की 70 वर्षीय महिला आशो बाई को कुछ महीने पहले तक अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ लोगों से पैसे मांगने पड़ते थे। कई बार उन्हें चंद रुपयों के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था।

Mahtari Vandan Yojana: हर महीने खाते में आते हैं रुपए

अब Mahtari Vandan Yojana से उन्हें हर महीने समय पर 1 हजार रुपए खाते में मिल जाते हैं। ग्राम खेतार की वृद्ध महिला आशो बाई ने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ उन्हें कोई भी काम करने में दिक्कत होती है। वे किसी तरह घर का छोटा-मोटा काम करती हैं। घर के आसपास अपनी बकरियां चराती हैं। उन्होंने बताया कि पिछले महीने उन्होंने महतारी वंदन योजना से मिली राशि निकाली है। इस राशि का उपयोग उन्होंने घर के लिए जरूरी सामान, इलाज और बीमारी के दौरान दवाइयां, फल आदि खरीदने में किया है।

वृद्ध महिलाओं के लिए वरदान है महतारी वंदन योजना

ग्राम बेला की शुकवारो बाई ने बताया कि उन्हें हर महीने महतारी वंदन योजना की राशि का इंतजार रहता है। समय पर खाते में राशि आने पर उन्हें काफी राहत मिलती है। यह राशि हमारे लिए बहुत उपयोगी है। वृद्ध महिला आशो बाई को अब किसी से पैसे मांगने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना लागू होने के बाद हम जैसी वृद्ध महिलाओं के लिए यह वरदान साबित हो रही है।

यह भी पढ़ेंः-Mann ki Baat: त्योहारों पर वोकल फॉर लोकल लेकर आज पीएम मोदी ने दिए कई मंत्र

हर महीने खाते में एक हजार रुपए की राशि मिलती है, इससे हम अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि Mahtari Vandan Yojana के लागू होने से ग्रामीण क्षेत्र की गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को काफी लाभ मिलेगा और उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का आभार भी जताया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version